जर्मनी के सिर सजा हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का ताज, स्पेन को फाइनल में रौंदकर रचा इतिहास
जर्मनी ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब स्पेन को 1-0 से हराकर जीता। मिचेल स्ट्रूथॉफ के गोल से जर्मनी ...और पढ़ें

जर्मनी हॉकी टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला स्पेन और जर्मनी के बीच खेला गया। दोनों टीमों मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मिचेल स्ट्रूथॉफ के गोल के दम पर जर्मनी ने विश्व कप पर अपना कब्जा जमा लिया है। जर्मनी ने चौथी बार विश्व कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। इसी के साथ उन्होंने हॉकी वर्ल्ड कप सबसे अधिक बार जीतने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जर्मनी के खिलाफ स्पेन ने शानदार खेल दिखाया लेकिन तीसरे क्वार्टर में स्ट्रूथॉफ ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दिया। इसी के साथ जर्मनी ने विश्व कप को 1-0 से अपने नाम कर लिया। इससे पहले उन्होंने 2023 में विश्व कप जीतने का कारनामा किया था। जर्मनी ने अपना टाइटल डिफेंड कर लिया है।
पहले और दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल
दोनों टीमों ने विश्व कप के फाइनल अपना पूरा जोर लगा दिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर के 9वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। जर्मनी को दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे भी गोल नहीं सके। उनके पास गोल करने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने कोई गलती नहीं की। स्पेन और जर्मनी ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दोनों टीमों ने इस तरह का अनुशासन भरा खेल दिखाया, जिसमें किसी टीम को पोनल्टी कॉर्नर नहीं मिला।
मिचेल स्ट्रूथॉफ ने किया जर्मनी के लिए गोल
तीसरे क्वार्टर के 39वें मिनट में स्पेन को एक बार फिर गोल करने का मौका मिला। उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इसे वे गोल में तब्दील नहीं कर सके। खेल का पहला गोल खेल के 44वें मिनट में आया, जब जर्मनी के मिचेल स्ट्रूथॉफ ने गोल दागा और अपनी टीम को बढ़त दिला दी। चौथे क्वार्टर में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी और जर्मनी ने विश्व कप पर कब्जा जमा लिया।
जर्मनी ने चौथी बार जीता वर्ल्ड कप का खिताब
जर्मनी ने स्पेन के खिलाफ फाइनल में शानदार खेल दिखाया और 1-0 से खिताब को अपने नाम कर लिया। उन्होंने चौथी बार हॉकी वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। इससे पहले उन्होंने 2002, 2006 और 2023 में खिताब पर कब्जा जमाया था। जर्मनी ने पाकिस्तान के हॉकी वर्ल्ड कप को सबसे अधिक बार जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
