IND W vs JPN W Live Hockey Score: जापान के डिफेंस को नहीं भेद पा रहा भारत, गोल के लिए संघर्ष कर रही टीम इंडिया
India vs Japan Women's Asian Champions Trophy Live Updates: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम और जापान के बीच मुकाबला खेला जा है।

भारतीय महिला हॉकी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs JPN Women's Asian Champions Trophy 2026 Live Updates: विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं और सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।
India vs Japan Hockey Live Updates: भारत-जापान मुकाबला शुरू
विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भोपाल में खेला जा रहा है। भारत और जापान अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है।
India vs Japan Hockey Live Updates: भारत की शुरुआती ग्यारह
जापान के खिलाफ महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मैच के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
THE LINEUP IS LOCKED IN! 🇮🇳🔥 Here’s India’s Starting XI for the top-of-the-table clash against Japan at the Madhya Pradesh Women’s Asian Champions Trophy Bhopal 2026! 🏑💪 🆚 India 🇮🇳 vs Japan 🇯🇵 🗓️ Wednesday, November 25 ⏰ 7 PM IST 📺 LIVE on JioHotstar and Star Sports 2 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIndia #IndiaKaGame #MPAsianCT2026 #HockeyIsBack #NamasteAsia
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 25, 2026
IND vs JPN LIVE: सेमीफाइनल में जगह बना चुका है भारत
भारतीय टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने अब कर अपने विरोधियों को धूल चटाई है। पिछले मैच में चीन जैसी मजबूत टीम को भी उन्होंने 6-2 से हराया था।
IND vs JPN LIVE: भारतीय टीम का विजय रथ
टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय टीम जीत की लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ जापान भी अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।
IND vs JPN LIVE: लाइव ब्लॉग
विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम के 7 बजे से शुरू होगा और भोपाल में खेला जाएगा।
