India vs Belgium: पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा भारत-बेल्जियम का मुकाबला, हार के साथ विश्व कप से विदा हुई टीम इंडिया
विश्व कप में मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम शुक्रवार को अपने आखिरी मैच में बेल्जियम से टकराई।

हरमनप्रीत सिंह
HighLights
भारत की शुरुआत शानदार रही थी
छठे मिनट में अभिषेक ने किया गोल
कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विश्व कप में मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम शुक्रवार को अपने आखिरी मैच में बेल्जियम से टकराई। बेलफियस हॉकी एरिना में खेले गए इस मैच में फुल टाइम तक स्कोर 3-3 रहा और खेल पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।
पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने भारत को 4-3 से हराया। बेल्जियम के गोलकीपर वानश इस मैच के हीरो रहे। इस हार के साथ भारतीय टीम 8वें पायदान पर रही। भारत की ओर से अभिषेक (1) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (2) ने गोल किया। बेल्जियम की ओर से रोमन डुवेकोट, ह्यूगो लाबूचेर और निकोलस डी केर्पेल ने गोल दागा।
We gave it everything till the final hooter.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 28, 2026
The Indian Men’s Team drew 3–3 against Belgium in the 7th/8th place clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026, with Harmanpreet Singh finding the equaliser in the final minute. 🏑
The game went to a shootout,… pic.twitter.com/T3h2F2WQTL
पहले क्वार्टर का हाल
भारतीय टीम ने मैच के शुरुआत में ही बढ़त बना ली। छठे मिनट में अभिषेक नैन ने गोल दागा। इसके बाद 11वें मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को येलो कार्ड मिला। इसके चलते उन्हें 5 मिनट के लिए बाहर जाना पड़ा।
हॉकी के नियम मे अनुसार अगर मैदान पर 11 से ज्यादा खिलाड़ी होते हैं तो कप्तान को येलो कार्ड मिलता है। पहले क्वार्टर में बेल्जियम को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, पर टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। वहीं भारत को कोई भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला।
बेल्जियम का पलटवार
दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने 2 मिनट में 2 गोल कर लीड ले ही। 22वें मिनट में बेल्जियम का खाता खुला और रोमन डुवेकोट ने गोल किया। इसके बाद 23वें मिनट में ह्यूगो लाबूचेर पेनल्टी कॉर्नर पर जबरदस्त ड्रैग-फ्लिक कर बेल्जियम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
हरमनप्रीत ने किया कमाल
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भारत की वापसी कराई। दूसरे हाफ के शुरू होने के 1 मिनट बाद ही सरपंच साहब ने ड्रैग-फ्लिक पर आसानी से गोल किया। ऐसे में स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत (47वें मिनट) में निकोलस डी केर्पेल ने गेंद नेट में डाल दी। भारत ने मैच खत्म होने से 20 सेकंड पहले बराबरी कर ली। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।
पेनल्टी शूट आउट का रिजल्ट
- हरमनप्रीत सिंह के शॉट को गोलकीपर वानश ने रोक दिया।
- बून ने आसानी से रिवर्स हिट लगाया और बेल्जियम करे बढ़त दी।
- सुखजीत का प्रयास भी नाकाम रहा।
- बेल्जियम की ओर से फौबर्ट ने स्कूप किया वह चूक गए।
- गोल: भारत के शिलानंद लाकड़ा ने अपनी टीम का खाता खोला।
- स्लूवर ने मोहित को दूसरी तरफ भेजा और गोल कर दिया।
- गोल: दिलप्रीत सिंह ने निशाना साधा और भारत का स्कोर फिर से बराबर हो गया।
- मोहित ने वैन डेसेल के खिलाफ फाउल किया और बेल्जियम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। हेंड्रिक्स ने इसे गोल में बदल दिया।
- अभिषेक ने सही समय पर गोल करके भारत की उम्मीदें बनाए रखीं और स्कोर 3-3 कर दिया।
- डुवेकोट ने गोल किया, पर रेफरल लिया गया। फैसले में कोई बदलाव नहीं और बेल्जियम की जीत गया।
यह भी पढ़ें- India vs Belgium Hockey World Cup Highlights: हार के साथ भारत का सफर समाप्त, पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने दी मात
