विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हॉकी इंडिया लीग को बचा लो', विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बीच भारतीय महिला टीम की भावुक अपील

Updated: Tue, 25 Aug 2026 11:38 PM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) को बचाने की भावुक अपील की है, इसे युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और बेंच स्ट्रेंथ के लिए महत्वपूर्ण बताया।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, एम्सटेलवीन। भारत की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) को बचाने के लिए भावुक अपील करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट ने युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व कप में 1974 के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के करीब है। इस टीम में 11 युवा खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत ने ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स के विरुद्ध केवल एक मैच हारा है, जबकि अपने पहले मैच में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 2-2 से ड्रॉ पर रोका था। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध गोलरहित ड्रॉ के बाद भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। अब वह पांचवें और छठे स्थान के लिए खेलेगा, जो कि 52 वर्षों में विश्व कप में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।

मिडफील्डर नेहा ने दिया बयान

ओडिशा वॉरियर्स को 2024-25 में पहला एचआईएल खिताब दिलाने वाली अनुभवी मिडफील्डर नेहा ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने भारत में लड़कियों को हॉकी स्टिक थामने के लिए प्रेरित करने की पूरी कोशिश की है। लोग अपने बच्चों को व्यक्तिगत खेल खेलते देखना पसंद करते हैं, लेकिन इससे उनकी उम्मीद बंधनी चाहिए।

सलीमा टेटे ने की लीग की तारीफ

भारत की कप्तान सलीमा टेटे ने भी कहा कि अच्छी बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने में लीग की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में कई ऐसी खिलाड़ी है जिन्होंने एचआईएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई। इससे उन्हें राष्ट्रीय शिविर के लिए चुने जाने का मौका मिलता है, जो उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

सलीमा ने कहा कि यह तो हमारे लिए बस शुरुआत है और अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है। इसके लिए एचआईएल बेहद जरूरी है ताकि हमारी प्रतिभाओं का दायरा बढ़े और लड़कियों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी के दबाव को संभालने का अच्छा अनुभव मिल सके।

यह भी पढ़ें- हॉकी विश्व कप 2026 से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद पूर्व दिग्गजों का फूटा गुस्सा, सेलेक्शन को लेकर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- 51 साल का सूखा खत्‍म होने की उम्‍मीदें हुईं चकनाचूर, अर्जेंटीना के हाथों शर्मनाक शिकस्‍त झेलकर हॉकी वर्ल्‍ड कप से बाहर हुआ भारत