विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hockey World Cup: भारत ने जर्मनी को 3-1 से चटाई धूल, 52 साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हासिल किया 5वां स्थान

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:01 PM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी रखते हुए नवनीत कौर के दो गोल की मदद से पांचवीं रैंकिंग ...और पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम

पीटीआई, एम्सटेलवीन। विश्व कप में सिर्फ एक मैच हारने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी रखते हुए नवनीत कौर के दो गोल की मदद से पांचवीं रैंकिंग वाली जर्मन टीम को 3 -1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया, जो पिछले 52 साल में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

 

 

विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारत को इस टूर्नामेंट में एकमात्र पराजय का सामना ओलिंपिक चैंपियन सह मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों (0-2) करना पड़ा था। दूसरे दौर के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई कोच शोर्ड मारिन की टीम ने जर्मनी के खिलाफ सारी कसर निकालते हुए आखिरी 17 मिनट में तीन गोल दागे।

भारत के लिए इशिका (43वां मिनट), नवनीत (44वां और 47वां) ने गोल दागे। जर्मनी के लिए लिन क्रिंग्स ने 59वें मिनट में एकमात्र गोल दागा। इसी जर्मन टीम ने टूर्नामेंट से पहले दो अभ्यास मैचों में भारत को हराया था।

 

 

क्लासीफिकेशन मैच में पहले 43 मिनट तक दोनों टीमों एक दूसरे को आजमाती रही लेकिन कामयाबी नहीं मिली और आखिरी सत्रह मिनट में भारत ने जबर्दस्त पासिंग, बेहतरीन फिनिशिंग और मजबूत रक्षण का प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को संभलने का मौका ही नहीं दिया। जर्मनी को मैच में पांच पेनल्‍टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंस चट्टान की तरह अडिग रहा।

यह भी पढ़ें- Hockey World Cup: बेल्जियम को धूल चटाकर सम्मान बचाने उतरेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत एंड कंपनी का आखिरी इम्तिहान

यह भी पढ़ें- 52 साल बाद इतिहास रचने के करीब भारत! सेमीफाइनल का गम भूल जर्मनी को हराने उतरेगी महिला हॉकी टीम