स्कॉर्ड बैंक में फंसे लोगों के करोड़ों रुपये वापस दिलवाए उमर सरकार, विधायक विक्रम ने सदन में उठाया मुद्दा
भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने विधानसभा में जम्मू-कश्मीर सहकारी कृषि व ग्रामीण विकास (स्कार्ड) बैंक में फंसे हजारों परिवारों की बचत का मुद्दा उठाया। उन ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जम्मू। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने जम्मू कश्मीर सहकारी कृषि व ग्रामीण विकास (स्कार्ड) बैंक में अपनी मेहनत से अर्जित बचत का निवेश कर फंसे हुए हजारों परिवारों से इंसाफ करने का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में उठाया। उन्होंने जोर दिया कि सरकार पीड़ितों को उनके करोड़ों रुपये वाहन देने पर काम करे।
रंधावा ने कहा कि उमर सरकार लोगों को इस बैंक में जमा करवाए गए करोड़ रुपये वापस दिलवाने में सहयोग दे। प्रदेश के 22 हजार लोगों ने इस बैंक में करोड़ों रुपये के फिक्स डिपाजिट करवाएं हैं। एफडी मेच्योर होने के बाद भी बैंक इन निवेशकों को जमा राशि वापस करने में विफल रहा है।
इससे जम्मू के 16000 व कश्मीर के 6000 परिवार वित्तीय संकट में फंस गए हैं। कइयों का परेशानी में निधन भी हो गया है। जम्मू कश्मीर सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो रहे परिवारें की मदद करे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।