Trending

    J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी गर्मी, 7-8 मार्च को बारिश की संभावना

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 07:00 AM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में आगामी मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि 7-8 मार्च को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी गर्मी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आगामी मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। लेकिन सात-आठ मार्च को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तपिश से राहत नहीं मिल पाई है। घाटी के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से सात से नौ डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में भी गर्मी बढ़ी है।

    जम्मू में सोमवार की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 28.6 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री चढ़कर 21.4, पहलगाम में 17.5, गुलमर्ग में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रात में अभी ठंडक कायम है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5, गुलमर्ग में माइनस 2.0, श्रीनगर में 2.3, भद्रवाह में 2.9 और बनिहाल में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।