Jammu Kashmir Weather: जम्मू में दर्ज हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, आने वाले दिनों में बारिश-बर्फबारी की संभावना; कैसा रहेगा आज का मौसम?
जम्मू-कश्मीर में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जम्मू में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री अधिक है, जिससे फसलों, स्वास्थ्य ...और पढ़ें

जम्मू में दर्ज हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तापमान बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को जम्मू में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। जहां अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पूरे केंद्र शासित प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। जिससे दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर लगभग 20 डिग्री तक बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार, फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि असामान्य गर्मी के चलते फसलों, सेहत और जल स्रोतों पर असर पड़ सकता है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में मौसम के बदलते मिजाज के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 6 मार्च तक प्रदेश में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 4 मार्च को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संक्षिप्त अवधि देखने को मिल सकती है।
7 से 9 मार्च के बीच मौसम सामान्यतः बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 10 और 11 मार्च को भी आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 14 मार्च तक प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा। इसके बाद 15 और 16 मार्च को एक बार फिर सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना है। अगले चार दिनों तक अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख स्थानों का तापमान (मंगलवार)
| स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| बनिहाल | 22.3 | 10.4 |
| कटड़ा | 23.1 | 10.6 |
| भद्रवाह | 28.6 | 14.6 |
| कुपवाड़ा | 24.6 | 3.4 |
| श्रीनगर | 22.3 | 2.1 |
| काज़ीगुंड | 22.6 | 0.4 |
| पहलगाम | 18.2 | 2.1 |
| गुलमर्ग | 13.2 | 10.0 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।