विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो पुलिस अधिकारी लापता, तलाशी अभियान शुरू

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 11:29 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी इलाकों से बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) लापता हो गए हैं। ये ...और पढ़ें

किश्तवाड़ में दो SPO लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू। फोटो जागरण

किश्तवाड़ में दो SPO लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू। फोटो जागरण

HighLights

  1. किश्तवाड़ से दो विशेष पुलिस अधिकारी लापता हुए।

  2. लापता SPOs स्थानीय SOG टीम के सदस्य थे।

  3. पुलिस ने लापता अधिकारियों की तलाश शुरू की।

एजेंसी, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी इलाकों से बुधवार को दो विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) लापता हो गए। एसपीओ रशपाल कुमार और बाबी चंद स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) में तैनात थे।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों पुलिस अधिकारी पहाड़ी जिले के सुदूर दच्छन-मरवाह क्षेत्र से लापता हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, लापता एसपीओ की तलाश के लिए इलाके में एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

आतंकी प्रभावित इलाके से पुलिस अधिकारी लापता

जिस इलाके में यह लापता हुए हैं, वह आतंकियों के प्रभाव वाला बताया जाता है। अधिकारिक तौर पर पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। लापता एसपीओ की पहचान 45 वर्षीय रशपाल कुमार (बेल्ट नंबर 65) और 57 वर्षीय बाबी चंद (बेल्ट नंबर 920) के रूप में हुई है।

दोनों किश्तवाड़ जिले के कियार दच्चन के निवासी हैं। दोनों एसपीओ की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर 17 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के टीओबी कैंप धरना, सेक्टर मरवाह में लगाई गई थी। हालांकि, दोनों निर्धारित समय पर ड्यूटी के लिए कैंप में नहीं पहुंचे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गांदरबल में तलाशी अभियान

श्रीनगर के साथ सटे गांदरबल में बुधवार की रात गए आतंकियों के एक दल को देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना होने के संदेह में कई जगह तलाशी ली, लेकिन आतंकी हाथ नहीं आए। देर रात गए तक तलाशी अभियान जारी था।

कुलगाम में आतंकियों ने किया हमला 

बता दें कि यह घटना कुलगाम जिले में आज सीआरपीएफ की टीम पर आतंकी हमले के ब हुई है। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सीआरपीएफ की चौकी पर एक सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी दोपहर करीब 2.15 बजे हुई। हमलावरों ने नाके पर तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाया। गोलीबारी के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।