विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: बडगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा, घाटी में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

Published: Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। फाइल फोटो

बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़। फाइल फोटो

HighLights

  1. बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू।

  2. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

  3. दोनों तरफ से गोलीबारी अभी भी जारी है।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊंचे इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक 'मोस्ट वांटेड' आतंकवादी मारा गया।

हालांकि, कश्मीर स्थित चिनार कोर ने मारे गए आतंकवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ 'मूसा' के तौर पर की।

सेना ने ट्वीट किया कि अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर उसने मध्य कश्मीर के कोराग, यूसमर्ग इलाके में एक ऑपरेशन शुरू किया। सेना ने कहा, 'सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हुई और इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

ऑपरेशन अभी चल ही रहा था कि अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दूधपथरी के दूरदराज के जंगली इलाके में 'मूसा' को मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि मूसा, जो पिछले कई वर्षों से पीर पंजाल रेंज के दोनों ओर कई हमलों में शामिल होने के कारण वांछित था, इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई एक मुठभेड़ से बच निकला था।

उस मुठभेड़ में 5 सितंबर को उसका करीबी साथी यासिर मारा गया था। अधिकारियों ने कहा कि मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में सक्रिय LeT के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

(सामाचार एजेंसी पीटीआई की इनपुट के साथ)