'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा', CM उमर से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार यहां आए हैं और यह बेहद खूबसूरत जगह है।
-1787139328838_m.webp)
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला।
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बुधवार (19 अगस्त) को मुलाकात के बाद श्रीनगर में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद गोर ने कहा, 'कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है। मैं पहली बार यहां आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है।' उमर अब्दुल्ला के साथ खड़े होकर मीडिया से बात करते हुए गोर ने कहा, 'हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही और हम अपने रिश्तों को और मजबूत बनाना चाहते हैं।'

बता दें कि पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर और मई 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद, कश्मीर का दौरा करने वाले यह शीर्ष अमेरिकी राजनयिक हैं।
बैठक बहुत अच्छी रही: सीएम उमर अब्दुल्ला

वहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ हुई मुलाकात के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें अमेरिका और भारत के रिश्तों पर चर्चा करने का मौका मिला, जिसमें जम्मू-कश्मीर पर खास ध्यान दिया गया।
-1787136905911.webp)
मीडिया से बातचीत करते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर।
सीएम ने कहा, 'हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। हमें दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा करने का मौका मिला, लेकिन इसमें खास तौर पर इस बात पर ध्यान दिया गया कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए क्या कर सकता है। जाहिर है, कुछ पुराने मुद्दे हैं, जिन्हें हम समय के साथ सुलझाने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।'

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले सालों में अमेरिका और जम्मू-कश्मीर के बीच जुड़ाव और गहरा और व्यापक होगा।
यह भी पढ़ें- 'इतना तो कर ही सकते हैं...', महबूबा मुफ्ती ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से कश्मीर के लिए की बड़ी मांग
