Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lal Chowk vidhan sabha Election Result 2024: लाल चौक सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला, नेकां या पीडीपी? नई सीट पर कौन मारेगा बाजी

Lal Chowk Assembly election Result News लाल चौक विधानसभा सीट कश्मीर की रोचक सीटों में शुमार है। यह सीट जम्मू-कश्मीर की राजनीति में खासा महत्व रखती है है खासकर इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण। यह सीट परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। यहां से बीजेपी ने एजाज हुसैन पीडीपी ने युसुफ मीर और नेकां ने एहसान अहमद पर दांव खेला है।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:57 PM (IST)
Hero Image
Lal Chowk vidhan sabha Election Result 2024: लाल चौक सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Lal Chowk vidhan sabha chunav Result 2024: जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। इसी क्रम में कश्मीर की हॉट सीट में शुमार लाल चौक भी इस बार चर्चा का विषय है। कश्मीर में लाल चौक का अपना खासा महत्व है।

इसे कश्मीर  का दिल और ताज भी कहा जाता है। इसी लाल चौक ( Jammu & Kashmir vidhan sabha chunav Result News) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुके हैं। कश्मीर की इस जगह पर कभी आंतकवाद चरम पर रहा करता था। पर अब हालात बदल गए हैं।

लाल चौक विधानसभा सीट साल 2022 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। निर्वाचन क्षेत्र अमीरा कदल और सोनावर के कुछ हिस्सों को जोड़कर इसे लाल चौक नाम दिया गया है। इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के शेख एहसान अहमद भाजपा के एजाज हुसैन रथ्थर और पीडीपी के युसुफ मीर की तकदीर का फैसला होगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें