विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते...', जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर में मारे गए आतंकी की पहचान; लश्कर से था PAK नागरिक यासिर

By Naveen NawazEdited By: Dallu Slathia
Published: Sat, 05 Sep 2026 03:02 PM (IST)

ऑपरेशन अशदर में मारे गए आतंकी की पहचान यासिर के रूप में हुई है, जो एक पाकिस्तानी नागरिक और प्रतिबंधित ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर दी आतंकी की जानकारी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर दी आतंकी की जानकारी

HighLights

  1. ऑपरेशन अशदर में मारे गए आतंकी की पहचान यासिर।

  2. यासिर पाकिस्तानी नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था।

  3. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन अशदर के दौरान मारे गए आतंकी की पहचान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यासिर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, यासिर पाकिस्तान का नागरिक था और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़ा हुआ था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर आतंकी की पहचान की जानकारी साझा की। पुलिस ने पोस्ट में लिखा, 'भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।'
 
  पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद की गई पहचान प्रक्रिया में मारे गए आतंकी के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हुई है।


लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था यासिर

पुलिस ने बताया कि यासिर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध था। वह जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विदेशी आतंकियों के नेटवर्क का हिस्सा था। सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में सक्रिय विदेशी आतंकियों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

ऑपरेशन अशदर में आतंकी ढेर

ऑपरेशन अशदर के दौरान आतंकी के मारे जाने को सुरक्षा बलों के आतंकवाद विरोधी अभियान में अहम सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में विदेशी आतंकियों की घुसपैठ और उनकी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपनी इंटरनेट मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय को भी टैग किया है।