जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से 10 डिग्री तक गिरा पारा, कई इलाकों में चलीं तेज हवाएं; पढ़े लेटेस्ट अपडेट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। राजदान टॉप पर बर्फबारी से फिसलन के चलते बांडीप ...और पढ़ें
-1776480410925_m.webp)
बारिश, बर्फबारी से तापमान में गिरावट, कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ दिनभर बादल छाए रहे।
कश्मीर और दूसरे हिस्सों में कई जगह तेज हवाएं चलीं। राजदान टॉप पर बर्फबारी से फिसलन के कारण बांडीपोरा-गुरेज के 85 किलोमीटर लंबे मार्ग पर एहतियातन यातायात अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना है। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कश्मीर के साधना टाप, गुरेज, राजदान पास, अफरवट, जोजि ला आदि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है।
एसडीएम गुरेज मुख्तार अहमद ने बताया कि बांडीपोरा-गुरेज मार्ग पर वाहनों का आवागमन अगले आदेश तक निलंबित रहेगा। राजदान दर्रे पर बर्फबारी के कारण फिसलन के साथ दृश्यता कम हो गई है। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से चार से 10 डिग्री तक गिर गया है।
राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15.9, पहलगाम में 13.2, गुलमर्ग में 6.2, जम्मू में सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 28.8, कटड़ा में 25.0,भद्रवाह में सामान्य से 10.1 डिग्री गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।