Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रीगण ध्यान दें! आद्रा रेल मंडल में 23 से 29 मार्च तक कई ट्रेनें रद, कई का बदला गया रूट

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 11:54 PM (IST)

    दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 23 से 29 मार्च तक आवश्यक तकनीकी अनुरक्षण कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में आद्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कई ट्रेनें रद। (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, बोकारो। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में एक सप्ताह तक चलने वाले तकनीकी कार्य को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    रेलवे प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 23 मार्च से 29 मार्च तक यह ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है।

    रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 24, 27 और 29 मार्च को रद रहेगी। वहीं, भोजुडीह–चंद्रपुरा–भोजुडीह मेमू 24, 26, 27, 28 और 29 मार्च को नहीं चलेगी।

    इसके अलावा टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू पैसेंजर 24 मार्च को आंशिक रूप से आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त एवं प्रारंभ होगी।

    इस दिन आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में इस ट्रेन की सेवा रद रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य ट्रैक, बिजली आपूर्ति एवं सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम हो सके।

    यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- गया-कोडरमा रेलखंड पर 180 KM/H की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, 25 मार्च को ट्रायल