रेलवे का यात्रियों को तोहफा, बंगाल-झारखंड से गुजरात-महाराष्ट्र और तेलंगाना के लिए चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें
गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 10 Summer Special Trains चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों पर चलेंगी और यात्रियों को आरा ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, देवघर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में दस समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के तहत 09531 भावनगर–हावड़ा स्पेशल भावनगर से 27 अप्रैल को 17:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 21:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
09532 हावड़ा–भावनगर स्पेशल हावड़ा से 23 अप्रैल एवं 30 अप्रैल को 10:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 06:30 बजे भावनगर पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
09421/09422 Sabarmati–Durgapur–Sabarmati Special Train
09421 साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल 21 अप्रैल एवं 26 अप्रैल को 10:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 02:40 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
09422 दुर्गापुर–साबरमती स्पेशल 23 अप्रैल एवं 28 अप्रैल को 04:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 19:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा रहेगी।
09143/09144 Valsad–Durgapur–Valsad Special Train
09143 वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल 21 अप्रैल को 12:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 04:20 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
09144 दुर्गापुर–वलसाड स्पेशल 23 अप्रैल को 07:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 17:30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं वातानुकूलित श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
09079/09080 Valsad–Durgapur–Valsad Special Train
09079 वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल 22 अप्रैल एवं 26 अप्रैल को 09:15 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 04:20 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
09080 दुर्गापुर–वलसाड स्पेशल 24 एवं 28 अप्रैल को 07:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 19:20 बजे वलसाड पहुंचेगी। यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
09175/09176 Udhna–Durgapur–Udhna Special Train
09175 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 22 एवं 23 अप्रैल को 08:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20:50 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
09176 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 23 एवं 24 अप्रैल को 23:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 13:30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
09173/09174 Udhna–Durgapur–Udhna Special Train
09173 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 21 एवं 25 अप्रैल को 07:10 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20:50 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
09174 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 22 एवं 26 अप्रैल को 23:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 13:30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगीॉ
09073/09074 Udhna–Durgapur–Udhna Special Train
09073 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 27 अप्रैल को 11:25 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 04:00 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। 09074 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 29 अप्रैल को 07:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 20:45 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन अंडाल एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
07701/07702 Nanded–Asansol–Nanded Special Train
07701 नांदेड़–आसनसोल स्पेशल 21 अप्रैल को 23:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 12:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 07702 आसनसोल–नांदेड़ स्पेशल 23 अप्रैल को 14:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 00:45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
07580/07581 Charlapalli–Madhupur–Charlapalli Special Train
07580 चारलापल्ली–मधुपुर स्पेशल 23 अप्रैल को 11:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 17:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी। 07581 मधुपुर–चारलापल्ली स्पेशल 24 अप्रैल को 19:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 04:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन चित्तरंजन एवं आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
07586/07587 Charlapalli–Madhupur–Charlapalli Special Train
07586 चारलापल्ली–मधुपुर स्पेशल 30 अप्रैल को 11:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 17:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
07587 मधुपुर–चारलापल्ली स्पेशल एक मई को 19:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 04:00 बजे चारलापल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्तरंजन एवं आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी उपलब्ध रहेगी।
चलेगी वन-वे अनारक्षित विशेष ट्रेन
वहीं, रेलवे ने वन-वे अनारक्षित ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। 03005 हावड़ा–वलसाड वन-वे अनारक्षित विशेष ट्रेन 21 अप्रैल को 05:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र के दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।