लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक! 26-27 सितंबर की छुट्टी के बाद 28 से 30 तक हड़ताल, सरकार ने बुलाई बैठक
Bank Strike:यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28-30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार ने पहल की है। वित्त मंत्रालय ...और पढ़ें

28 सितंबर से बैंकों में होनी है हड़ताल। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28-30 सितंबर को बैंक हड़ताल।
वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की बैठक बुलाई।
22-23 सितंबर को बैंक प्रबंधन और यूनियनों के बीच वार्ता।
जागरण संवाददाता, धनबाद। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28, 29 और 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के मद्देनजर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, ग्रामीण बैंकों तथा नाबार्ड के शीर्ष प्रबंधन की सोमवार को बैठक बुलाई है।

बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय के सचिव करेंगे। इस बैठक में मूल रूप से हड़ताल की अवधि में अबाध रूप से ग्राहक सेवा जारी रखने तथा उपयुक्त प्रशासनिक इंतजाम आदि विषयों पर चर्चा होगी।
इसकी जानकारी देते हुए ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) ने 22 व 23 सितंबर को इंडियन बैंक एसोसिएशन, बैंक प्रबंधन और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों को समझौता वार्ता के लिए बुलाया है।
यह भी पढ़ें- उम्मीदों पर लगा ब्रेक! धनबाद-हावड़ा की एसी डबल डेकर ट्रेन अब कभी नहीं दौड़ेगी
डीएन त्रिवेदी ने कहा कि अगर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, पीएलआई का बिना भेदभाव के भुगतान, रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति व प्रोन्नति, आईडीबीआई के विदेशीकरण पर रोक तथा पेंशन अपडेशन आदि मुद्दों पर सकारात्मक समझौता नहीं हुआ तो झारखंड में बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे, क्योंकि 26 सितंबर को चौथा शनिवार तथा 27 सितंबर को रविवार की साप्ताहिक बंदी के साथ ही 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक हड़ताल है।
