धनबाद में शादी और फ्लैट का झांसा देकर CISF जवान से 24 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR
धनबाद में एक सीआईएसएफ जवान को शादी और फ्लैट दिलाने के बहाने 24 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। जवान की मुलाकात अंकिता सिंह से हुई, जिसने अपने परि ...और पढ़ें

सीआईएसएफ जवान के साथ हुई ठगी। (AI Generated Image)
संवाद सहयोगी, पुटकी। मुनीडीह ओपी क्षेत्र में शादी व फ्लैट दिलाने का झांसा देकर सीआईएसएफ के एक जवान से 24 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
भुक्तभोगी बल के जवान ने मुनीडीह ओपी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
भुक्तभोगी बल के 37 वर्षीय जवान जो मूलत: शांतिनगर पोखरिया, थाना जिरवाबाड़ी, जिला साहेबगंज तथा वर्तमान में मुनीडीह निवासी हैं। वह वर्ष 2019 से 2022 तक मुनीडीह में सीआईएसएफ में पदस्थापित था फिलहाल रांची में कार्यरत है।
उन्होंने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2021 में धनबाद स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आने-जाने के दौरान उनकी पहचान अंकिता सिंह नामक युवती से हुई। जो स्वयं को क्रेडिट कार्ड का कार्य करने वाली बताकर उनसे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे विश्वास में ले लिया।
युवती ने अपने परिवार के सभी लोगों से परिचय कराया, जो बीएनआर काली मंदिर, समशीखरा, केंदुआडीह में रहते हैं। उन्होंने कहा है कि उक्त युवती अंकिता सिंह के भाई अमित कुमार सिंह ने अपनी पत्नी के इलाज के नाम पर उससे तीन लाख रुपये लिये।
जिसके बाद युवती के माता-पिता ने विवाह का प्रस्ताव रखा और दोनों परिवारों की सहमति की बात कही। इस दौरान सरायढेला स्थित बिग बाजार के पास द वंडर सिटी अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने का प्रस्ताव दिया गया।
आरोपितों ने कहा कि विवाह के बाद दोनों वहीं रहेंगे। भुक्तभोगी ने कहा कि उनके पास पर्याप्त राशि नहीं थी, जिस पर आरोपितों ने एडवांस देने की बात कही और बाद में रकम लौटाने को कहा।विश्वास में आकर उसने भारतीय स्टेट बैंक से 22 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया।
पांच फरवरी 2022 से विभिन्न तिथियों में अमित कुमार सिंह, उसकी माता अंजु देवी तथा अन्य स्वजन के खातों में यूपीआई के माध्यम से कुल 24 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए।
आरोपितों ने अपने नाम से खरीदा फ्लैट
बल के जवाान के अनुसार बाद में उन्हें जानकारी मिली कि फ्लैट आरोपितों ने अपने नाम से खरीद लिया है। पूछने पर कहा गया कि शादी के बाद उनके नाम एग्रीमेंट कर दिया जाएगा।
आरोप है कि फ्लैट के मूल दस्तावेज निकालने के नाम पर 24 दिसंबर 2025 को पांच हजार रुपये और लिए गए, लेकिन उपलब्ध कराए गए कागजात फर्जी निकले। दिसंबर 2025 में पीड़ित को पता चला कि अंकिता की सगाई किसी अन्य युवक से हो चुकी है।
जानकारी मिली कि छह फरवरी 2026 को उसकी शादी जेपी अस्पताल के समीप 36 कुंज बिहार निवासी विकांत सिंह उर्फ मिंकू के साथ कर दी गई। यह भी आरोप है कि खरीदा गया फ्लैट शादी में उपहार स्वरूप दे दिया गया।
भुक्तभोगी ने शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई। मुनीडीह ओपी पुलिस ने रविवार देर शाम आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर ली।
आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनीता कुमारी, प्रभारी, मुनीडीह ओपी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।