Dhanbad Nagar Nigam: ढुलू की पत्नी सावित्री देवी बाेलीं- पार्टी से बात हो चुकी है, मुझे ही समर्थन मिल रहा...
धनबाद नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही दिग्गजों ने अपने परिवार की महिलाओं को उतारना शुरू कर दिया है। बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद नगर निगम की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही दिग्गजों ने अपने परिवार की महिलाओं को उतारना शुरू कर दिया है। बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री ने भी जिला परिषद अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा की।
इसके साथ ही सावित्री देवी ने यह भी दावा किया कि पार्टी (भाजपा) आलाकमान से धनबाद मेयर सीट पर चुनाव लड़ने के लिए बात हो चुकी है। पार्टी का पूरा सपोर्ट है। आशीर्वाद भी मिल चुका है। सावित्री देवी ने भारतीय जनता पार्टी से ही मेयर पद के लिए कई दावेदार सामने आने के प्रश्न पर यह जवाब दिया।
मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पर भी साधा निशाना
सावित्री देवी ने अप्रत्यक्ष तौर पर मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल संतोषजनक नहीं रहा है। जनसुविधाओं के कई नहीं हो सके हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सुधार पर काम होना बाकी है। निगम क्षेत्र में पानी की समस्या भी बनी हुई है। हर घर तक पानी नहीं पहुंचा है। महिलाओं के सशक्तीकरण की सिर्फ बात हुई, काम धरातल पर नहीं दिख रहा है। इस दौरान जिप अध्यक्ष शारदा सिंह के साथ ही लगभग 20 जिला परिषद् सदस्यों को भी अपने समर्थन में दिखाया।
यह भी कहा कि सभी जिप सदस्य उन्हें समर्थन कर रही हैं। यह बात अलग है कि जिला परिषद सदस्यों की नगर निगम चुनाव में सीधे तौर पर कोई भूमिका नहीं है। सावित्री देवी के पार्टी से आशीर्वाद मिलने के बयान के कई कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा से कई प्रत्याशी सामने आ चुके हैं। इस लिहाज से सभी अपनी पार्टी से दावेदारी के लिए आश्वस्त हैं। सभी को यही लग रहा है कि पार्टी उन्हें ही अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। अब निगम चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।