विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह: सरहद से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक खुखरा के 7 जांबाजों का जलवा, नई पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:17 PM (IST)

पीरटांड़ की खुखरा पंचायत के सात युवा देश की सुरक्षा में विभिन्न बलों में सेवाएं दे रहे हैं, जिन पर ...और पढ़ें

खुखरा के 7 जांबाजों का जलवा

खुखरा के 7 जांबाजों का जलवा

संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। पीरटांड़ प्रखंड की खुखरा पंचायत के सात जवान देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोई सीमा की सुरक्षा में तैनात है, तो कोई आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभा रहा है। इन जवानों की देश सेवा पर पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने गर्व जताते हुए उन्हें और उनके स्वजन को नमन किया है।

पाठक ने बताया कि खुखरा के युवा विभिन्न सुरक्षा बलों में अपनी जिम्मेदारी निभाकर गांव और पंचायत का नाम रोशन कर रहे हैं। इनमें खुखरा निवासी सुखदेव मंडल के पुत्र प्रदीप मंडल सीआईएसएफ में अपनी सेवा के 13 वर्ष पूरे कर चुके हैं। 

सोनू बर्नवाल झारखंड पुलिस दे रहे सेवा

ताराटांड़ निवासी उधिष्ठिर मंडल के पुत्र रंजन मंडल और आशुतोष मंडल के पुत्र सुजीत प्रभाकर बीएसएफ में सेवा दे रहे हैं। खुखरा निवासी अरुण मंडल के पुत्र आशीष मंडल भी बीएसएफ में तैनात हैं।

इसी तरह जमुआटांड़ निवासी स्वर्गीय गणेश ठाकुर के पुत्र विनोद ठाकुर सीआरपीएफ, ताराटांड़ निवासी विनोद मंडल के पुत्र कुशल मंडल असम राइफल्स तथा लालेश्वर बर्नवाल के पुत्र सोनू बर्नवाल झारखंड पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

परिवारों का धैर्य भी सम्मान के योग्य 

कहा कि देश सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। जब गांव का कोई युवा वर्दी पहनकर देश की सुरक्षा में जुटता है, तो उसके स्वजन के साथ पूरी पंचायत गौरवान्वित होती है। जवानों के माता-पिता का त्याग और उनके परिवारों का धैर्य भी सम्मान के योग्य है।

उन्होंने सभी जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित और सफल जीवन की कामना की। साथ ही कहा कि इन जवानों की सेवा से नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेनी चाहिए। पंचायत के ये वीर सपूत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान के प्रतीक हैं।