Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में चंगाई सभा के जरिए धर्मांतरण का प्रयास, हिरासत में 5 महिलाएं; हिंदुवादी संगठन आक्रोशित

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 07:56 PM (IST)

    गुमला के सिसई में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है, जो पैम्फलेट बांटकर लोगों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सिसई में चंगाई सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ। (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददात, गुमला। गुमला जिले अंतर्गत सिसई थाना क्षेत्र के छरदा रोड में शुक्रवार को कथित रूप से चंगाई सभा के जरिए धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है।

    पुलिस ने इस मामले में संलिप्तता के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई, जिसे पुलिस ने तत्परता से नियंत्रित किया।

    क्या है पूरा मामला?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमला प्रखंड के पुग्गू और आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली पांच महिलाएं— रौमिला मिंज, किरण कुजूर, शकीरा तिर्की, सुशीला देवी और इंदु देवी— सिसई के कुम्हार मोड़ इलाके में घर-घर जाकर चंगाई सभा से संबंधित पैम्फलेट बांट रही थीं।

    ये महिलाएं लोगों को बीमारियों से मुक्ति, स्वस्थ जीवन और किसी भी रोग के न होने जैसे दावे कर सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही थीं। बजरंग दल के कार्यकर्ता इस पर आक्रोशित हो उठे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    changai

    स्थानीय निवासियों का गंभीर आरोप

    स्थानीय निवासी आनंद साहू ने आरोप लगाया कि उक्त महिलाएं उनके घर पहुंचीं और उनके देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें अपनी परंपराएं छोड़कर चंगाई सभा में शामिल होने के लिए बार-बार दबाव बना रही थीं।

    इसके बाद उन्होंने इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागृति मंच और सिसई थाना को सूचना दी।

    हिंदू संगठनों का भारी विरोध 

    सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए सिसई थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिलाओं को भीड़ से सुरक्षित निकालते हुए थाना ले आई। 

    हिंदू संगठनों की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि महिलाओं द्वारा लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था तथा देवी-देवताओं का अपमान किया गया।

    मौके पर संजय कुमार वर्मा, विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, बजरंग दल के सौरव ताम्रकर, रोहित शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, आशीष यादव, बिट्टू गुप्ता और विक्रम कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

    फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और महिलाओं से पूछताछ जारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- हिंदू देवी देवता और पर्व त्योहार का अपमान कर रहे सीएम, आदित्य साहू का आरोप- राहुल गांधी की राह पर चल रहे हेमंत

    यह भी पढ़ें- सरहुल 2026: 'केकड़ा पकड़ाई' और 'जल रखाई' के साथ प्रकृति पर्व का आगाज, भक्ति के रंग में डूबी रांची