विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग में SIR केंद्र पर बदली व्यवस्था, अब 3 नहीं 8 टेबल पर होगा काम; लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:47 AM (IST)

हजारीबाग के एसआईआर केंद्र पर बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों को देखते हुए अब तीन की जगह आठ टेबल पर ...और पढ़ें

एसआईआर केंद्र पर अब तीन की जगह आठ टेबल। जागरण

एसआईआर केंद्र पर अब तीन की जगह आठ टेबल। जागरण

HighLights

  1. एसआईआर केंद्र पर अब तीन की जगह आठ टेबल।

  2. भीड़ और लंबी कतारों से आम लोगों को मिलेगी राहत।

संवाद सूत्र, हजारीबाग। एसआईआर केंद्र पर बढ़ती भीड़ और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम कार्यालय स्थित केंद्र की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब यहां तीन की जगह कुल आठ टेबल पर काम होगा।

गुरुवार को पांच अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था कर दी गई। इससे अधिक लोगों के आवेदन एक साथ निपटाए जा सकेंगे और आम लोगों को लंबी कतार में इंतजार करने से राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र पर सीमित संख्या में टेबल होने के कारण पिछले कुछ दिनों से लोगों की भीड़ बढ़ रही थी और उन्हें अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा था।

लोगों की इस परेशानी को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और तत्काल व्यवस्था में सुधार का आग्रह किया। इसके बाद गुरुवार को ही केंद्र पर पांच अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था कर दी गई।

व्यवस्था में सुधार के बाद नगर निगम के प्रतिनिधि बलराम शर्मा और विधायक टीम के सहयोगियों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान एसआईआर केंद्र पर लोगों को हो रही परेशानी और उसके स्थायी समाधान को लेकर चर्चा की गई।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि आम लोगों की सुविधा प्राथमिकता है। सरकारी सेवा लेने में किसी नागरिक को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से नई व्यवस्था का लाभ लेने और प्रक्रिया के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी तरह की समस्या या सुझाव होने पर विधायक जनसेवा कार्यालय से संपर्क करने की बात कही। 

यह भी पढ़ें- झारखंड मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दूसरे राज्यों के दस्तावेज भी मान्य, 15 सितंबर तक मौका