Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghatshila By Election Result (ECI) 2025 : एक भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाई भाजपा, झामुमो का अंत तक रहा दबदबा

    By Ch Rao Edited By: Kanchan Singh
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:58 PM (IST)

    घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को हराया। मतगणना में सोमेश सोरेन पहले राउंड से ही आगे रहे। भाजपा घाटशिला शहर में भी अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाई। गालूडीह क्षेत्र में झामुमो ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया, जबकि महतो बहुल क्षेत्र में जेएलकेएम ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया। धालभूमगढ़ और मुसाबनी में भी झामुमो को समर्थन मिला।

    Hero Image

    कुछ इस अंदाज में अपने चुनाव चिह्न बताते थे झामुमो प्रत्याशी।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। घाटशिला उप चुनाव की मतगणना के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन एक भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाए। झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन पहले राउंड से लेकर अंत तक बढ़त बरकरार रखने में कामयाब हो गए। घाटशिला के गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ और सबसे अंत में मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया बूथ की मतगणना की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा-झामुमो के पोलिंग एजेंटों से बात करने पर यह पता चला कि इस चुनाव में घाटशिला शहर में भी भाजपा अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाई। गालूडीह के महतो बहुल क्षेत्र जोड़िसा, बाघुड़िया, महुलिया एवं घाटशिला के बड़ाखुर्शी, बनकाटी भाजपा का वोट बैंक माना जाता है।

    Ghatshila counting bjp

    भाजपा को बहुत लगी थी उम्मीद, लेकिन फिर गया पानी

    इसी तरह घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी का शहरी क्षेत्र भी भाजपा का गढ़ माना जाता है। वर्ष 2024 के चुनाव में गालूडीह क्षेत्र में झामुमो ने 4500 की बढ़त बनाई थी। इस वर्ष के उप चुनाव में झामुमो ने इस क्षेत्र में 7110 मतों की बढ़त बनाई। घाटशिला का महतो बहुल एवं सामान्य मतदाता वाला क्षेत्र बड़ाजुड़ी एवं बनकाटी से भाजपा को वोट मिलता था।

    महतो बहुल क्षेत्र में जेएलकेएम ने भाजपा का खेल बिगाड़ दिया। इस क्षेत्र 60-70 प्रतिशत मतदाताओं ने जेएलकेएम प्रत्याशी राम मुर्मू के पक्ष में मतदान किया। घाटशिला शहरी क्षेत्र में भाजपा ने पिछले चुनाव में 11 हजार की बढ़त ले ली थी, इस क्षेत्र में मात्र 10 हजार वोट ही प्राप्त हुए। इस बार यहां झामुमो प्रत्याशी को भी 40 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। काशीदा और दामपाड़ा क्षेत्र में झामुमो ने अपनी बढ़त को बरकरार रखा।

    धालभूमगढ़ एवं मुसाबनी क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के मतदाता भी झामुमो प्रत्याशी के साथ खड़े दिखे। धालभूमगढ़ प्रखंड की मतगणना समाप्त होने के बाद गुड़ाबांधा प्रखंड की मतगणना प्रारंभ हुई। यहां कांटे की टक्कर देखने को मिली। सबसे अंत में मुसाबनी प्रखंड की मतगणना प्रारंभ हुई। सबसे अंत में मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी ईचड़ा के 102 नंबर बूथ की मतगणना हुई।

    मतगणना- राउंड 01

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 2204
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 5450
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम -3286

    मतगणना- राउंड 02

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 5465
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 10919
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम -4972


    मतगणना- राउंड 03

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा -8569
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 16110
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम -5278

    मतगणना- राउंड 04

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 12612
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 20026
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम -5481

    मतगणना- राउंड 05

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 16794
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 23898
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-5652

    मतगणना- राउंड 06

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 21250
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 27467
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 6061

    मतगणना- राउंड 07

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 25136
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 32898
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम -6455

    मतगणना- राउंड 08

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 27883
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 39163
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 6903

    मतगणना- राउंड 09

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 30458
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 46150
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-7172

    मतगणना- राउंड 10

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 32289
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 53096
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 7811

    मतगणना- राउंड 11

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 37055
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 59150
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 8348

    मतगणना- राउंड 12

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 41252
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 64637
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 9364

    मतगणना- राउंड 13

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 43366
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 71343
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 9472

    मतगणना- राउंड 14

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 47239
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 74720
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 10563

    मतगणना- राउंड 15

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 50314
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 79547
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 10956

    मतगणना- राउंड 16

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 53496
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 84796
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम- 11095

    मतगणना- राउंड 17

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 56446
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 89251
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 11235

    मतगणना- राउंड 18

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 59703
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 94351
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 11330

    मतगणना- राउंड 19

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 62831
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 99820
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 11399

    मतगणना - राउंड 20

    • 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा - 66335
    • 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो - 104936
    • 3. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम - 11563