जमशेदपुर में प्रीमियम पेट्रोल 106 के पार, फैक्ट्रियों के लिए डीजल हुआ 22 रुपये महंगा
जमशेदपुर में मध्य-पूर्व युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। प्रीमियम पेट्रोल ₹106 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है, जबकि औद्योगिक डीजल ₹22 प ...और पढ़ें

प्रीमियम पेट्रोल 106 महंगा
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। वैश्विक स्तर पर मध्य-पूर्व के देशों में जारी युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर पर पड़ा है। तेल विपणन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2.35 रुपये तक की वृद्धि की है, वहीं औद्योगिक उपयोग वाले डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा कर दिया गया है। फिलहाल सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जमशेदपुर में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। पट्रोल पंप संचालक कुणाल कर के अनुसार, अब इंडियन आयल का एक्सपी-95 पेट्रोल 104.57 रुपये से बढ़कर 106.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
भारत पेट्रोलियम का स्पीड पेट्रोल अब 106.72 रुपये प्रति लीटर
इसी तरह, भारत पेट्रोलियम का स्पीड पेट्रोल अब 104.68 रुपये के बजाय 106.72 रुपये प्रति लीटर (2.04 रुपये की वृद्धि) की दर से मिलेगा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रीमियम ईंधन 'पावर' के दामों में भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी हुई है।
आम जनता की जेब पर असर
उद्योगों को आपूर्ति होने वाली डीजल की कीमतों में की गई 22 रुपये की भारी वृद्धि जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका है। औद्योगिक संस्थानों, टेलीकॉम टावरों और फैक्ट्रियों में बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए डीजल का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। अब लागत बढ़ने से स्थानीय कंपनियों के उत्पादन खर्च में भारी बढ़ोतरी तय है, जिसका असर आम जनता की जेब पर भी पड़ सकता है।
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं है और तेल कंपनियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।