टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही में दर्ज किया मजबूत प्रदर्शन, भारत में 6.21 मिलियन टन रहा कच्चे इस्पात का उत्पादन
टाटा स्टील के भारतीय परिचालन ने वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है, जिसमें कच्चे इस्पात ...और पढ़ें

टाटा स्टील के भारतीय परिचालन का दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन।
HighLights
टाटा स्टील के भारतीय परिचालन का दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन।
ऑटोमोटिव और ब्रांडेड उत्पादों की बिक्री ने रिकॉर्ड स्तर छुआ।
भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन 10% बढ़कर 6.21 मिलियन टन।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील के भारतीय परिचालन ने वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में उत्पादन और डिलीवरी के मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के अनुसार जुलाई-सितंबर 2026 में भारत में कच्चे इस्पात का उत्पादन 6.21 मिलियन टन रहा, जो पिछली तिमाही से आठ और पिछले वर्ष की समान अवधि से 10 प्रतिशत अधिक है।
टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा दूसरी तिमाही के जारी आंकड़ों के अनुसार जमशेदपुर व कलिंगनगर संयंत्रों में अधिक उत्पादन से इस वृद्धि को मजबूती मिली है।पहली छमाही में भारतीय उत्पादन 11.97 मिलियन टन रहा, जो सालाना आधार पर 10 प्रतिशत अधिक है।
वहीं, भारतीय परिचालन में डिलीवरी भी 15 प्रतिशत तिमाही और सात प्रतिशत सालाना बढ़कर 5.97 मिलियन टन रही। छह माह में डिलीवरी 11.14 मिलियन टन रही जो आठ प्रतिशत अधिक है। आटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स की तिमाही बिक्री करीब 1.1 मिलियन टन के अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रही।
वहीं, ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एंड रिटेल की भी लगभग 2.2 मिलियन टन रही, जो अब तक की सर्वाधिक तिमाही आंकड़े है। टाटा टिस्कान की बिक्री सात प्रतिशत और टाटा कोश की 25 प्रतिशत तिमाही बढ़ी।
टाटा स्टील नीदरलैंड्स में दूसरी तिमाही में लिक्विड स्टील उत्पादन 1.52 मिलियन टन और डिलीवरी 1.30 मिलियन टन रही। छह माह में उत्पादन 3.07 और डिलीवरी 2.70 मिलियन टन रही। डायरेक्ट शीट प्लांट अगस्त में दोबारा शुरू होकर निर्धारित क्षमता पर संचालित हो रहा है।
इसके अलावा टाटा स्टील यूके की डिलीवरी 0.38 मिलियन टन रही जबकि टाटा स्टील थाईलैंड का उत्पादन 0.32 और डिलीवरी 0.31 मिलियन टन रही। सितंबर में भारी बारिश से थाईलैंड की डिलीवरी प्रभावित हुई। भारत में ई-कामर्स प्लेटफार्म से कारोबार का सकल मूल्य भी 30 प्रतिशत बढ़कर 2,860 करोड़ रुपये पहुंच गया।
