Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4 माह पहले किया था प्रेम विवाह, अब जमशेदपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव; मौत या आत्महत्या?

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 01:55 AM (IST)

    सरायकेला-खरसावां जिले के तुरामडीह रेलवे ट्रैक पर 19 वर्षीय बेबी सोरेन का शव मिला है। वह अपनी सहेली के घर से मामा के घर जा रही थी, लेकिन संदिग्ध परिस्थ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र दुधी गांव निवासी 19 वर्षीय बेबी सोरेन का शव गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सुंदरनगर थाना की पुलिस ने तुरामडीह रेलवे लाइन से बरामद किया है।

    स्वजनों के मुताबिक, बेबी सोरेन करनडीह स्थित अपनी सहेली नीकिता के घर पर रह रही थी। गुरुवार सुबह वह बागबेड़ा स्थित अपने मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन बाद में उसका शव सुंदरनगर के तुरामडीह रेलवे ट्रैक पर मिला। 

    मां से मांगे थे 500 रुपये

    अब सवाल यह उठ रहा है कि जब बेबी करनडीह से बागबेड़ा जाने के लिए निकली थी तब वह अचानक से सुंदरनगर के तुरामडीह कैसे पहुंच गई। बागबेड़ा का रूट अलग है और सुंदरनगर का बिल्कुल अलग जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 

    घटना से दो दिन पहले बेबी ने अपनी मां चंपा सोरेन से 500 रुपये मांगे थे, जिसे देने से मना कर दिया गया था। इसके बाद वह करनडीह चली गई थी। इधर, परिजनों ने यह भी बताया कि चार माह पूर्व उसने चाईबासा के महुलसाई निवासी एक युवक से प्रेम विवाह किया था।

    ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी

    घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सुंदरनगर थाना के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेल पुलिस से सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

    शव रेलवे पोल संख्या 254/3-4 के समीप से बरामद हुआ जिस ट्रेन से युवती की कटकर मौत हुई। उसके चालक ने टाटानगर रेल थाना की पुलिस को बताया कि युवती ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है।