विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी: कीनन में खेले जाएंगे रणजी के मुकाबले, Virat और Kushagra पर होंगी नजरें

Published: Wed, 30 Sep 2026 02:51 AM (IST)

जमशेदपुर का ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम आगामी रणजी सत्र के मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जिसमें झारखंड की टीम पहले अभ्यास मैच ...और पढ़ें

नए सत्र में बल्लेबाजी का मुख्य दारोमदार अनुभवी बल्लेबाज विराट सिंह और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के कंधों पर होगा।

नए सत्र में बल्लेबाजी का मुख्य दारोमदार अनुभवी बल्लेबाज विराट सिंह और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के कंधों पर होगा।

HighLights

  1. जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले होंगे।

  2. झारखंड टीम 3 अक्टूबर से तमिलनाडु के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

  3. 11 अक्टूबर को केरल के खिलाफ पहला मुख्य रणजी मुकाबला।

जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर का ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम एक बार फिर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के बड़े मुकाबलों की गवाही देने के लिए तैयार है।
 
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव सौरभ तिवारी ने बताया कि आगामी रणजी सत्र की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए मेजबान झारखंड की टीम तीन से पांच अक्टूबर तक तमिलनाडु के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। 
 
इसके बाद, 11 से 14 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के पहले मुख्य मुकाबले में झारखंड का सामना केरल से होगा। संघ ने स्थानीय खेल प्रेमियों से स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।
 

बदलाव के दौर से गुजर रही युवा टीम 

पिछले रणजी सत्र में झारखंड का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम शुरुआती चरण में ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई थी।
 
तेज गेंदबाज वरुण एरोन और स्पिनर शाहबाज नदीम के संन्यास के बाद अब टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए यह युवा टीम इस बार जीत की पटरी पर लौटने के लिए पूरी तरह बेताब है।
 

युवा और अनुभवी खिलाड़ियों पर दारोमदार 

नए सत्र में बल्लेबाजी का मुख्य दारोमदार अनुभवी बल्लेबाज विराट सिंह और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के कंधों पर होगा। वहीं, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय और उत्कर्ष सिंह टीम के संतुलन की मुख्य धुरी बनेंगे। 
 
यदि अंतरराष्ट्रीय स्टार ईशान किशन टीम से जुड़ते हैं, तो बल्लेबाजी क्रम को और मजबूती मिलेगी। कीनन की परिचित परिस्थितियों में झारखंड की नजरें एक ठोस और विजयी शुरुआत करने पर टिकी हैं।