प्रयागराज में यार्ड रीमॉडलिंग से ट्रेनों के रूट बदले, कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है, जिसमें आनंद विहार-पूरी नंदन कानन एक्सप्रेस और बाड़मेर-हा ...और पढ़ें

यात्रियों की सुविधा के लिए कोडरमा होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें।
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। उत्तर-मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।
इसमें 30 अप्रैल को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार- पूरी नंदन कानन एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ चारबाग- वाराणसी- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते परिचालन किया जायेगा।
बाड़मेर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर – हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन गाजियाबाद- मुरादाबाद- लखनऊ चारबाग- वाराणसी- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते परिचालन किया जायेगा। वहीं प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते मार्ग परिवर्तित निम्नलिखित ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
क्रम | ट्रेन संख्या | ट्रेन नाम | आगमन | प्रस्थान
---------------------------------------------------------------------------
1 | 18609 | रांची–मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस | 10:30 | 10:32
2 | 18610 | मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रांची एक्सप्रेस | 16:00 | 16:02
3 | 12307 | हावड़ा–जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 12:00 | 12:02
4 | 22308 | बीकानेर–हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 16:11 | 16:13
5 | 12987 | सियालदह–अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस | 11:30 | 11:32
यात्रियों की सुविधा को लेकर कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए धनबाद-कोडरमा रेलखंड से होकर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने खातीपुरा–हावड़ा, बीकानेर–कोलकाता समेत अन्य रूटों पर विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि ट्रेन संख्या 09701 खातीपुरा–हावड़ा स्पेशल का परिचालन 23 अप्रैल को तथा 09702 हावड़ा–खातीपुरा स्पेशल का परिचालन 25 अप्रैल को होगा।
वहीं 04701 बीकानेर–कोलकाता स्पेशल (वनवे) 28 अप्रैल को चलेगी। इसके अलावा, 09079 वलसाड–दुर्गापुर स्पेशल 26 अप्रैल, जबकि 09080 दुर्गापुर–वलसाड स्पेशल 24 एवं 28 अप्रैल को संचालित होगी। 09173 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 25 अप्रैल तथा 09174 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 26 अप्रैल को चलेगी।
09179 उधना–दुर्गापुर स्पेशल 27 अप्रैल और 09180 दुर्गापुर–उधना स्पेशल 29 अप्रैल को चलेगी। इसके साथ ही 09421 साबरमती–दुर्गापुर स्पेशल 26 अप्रैल तथा 09422 दुर्गापुर–साबरमती स्पेशल 23 एवं 28 अप्रैल को परिचालित होगी। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।