हजारीबाग DC पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम के उल्लंघन का आरोप, ACB ने मंत्रिमंडल निगरानी से की शिकायत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हजारीबाग के उपायुक्त के खिलाफ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से शिकायत की है। उन ...और पढ़ें

एसीबी ने हजारीबाग डीसी के खिलाफ मंत्रिमंडल सचिवालय से शिकायत की।
HighLights
एसीबी ने हजारीबाग डीसी के खिलाफ मंत्रिमंडल सचिवालय से शिकायत की।
उपायुक्त पर लोक दस्तावेज न देने और साक्ष्य अधिनियम उल्लंघन का आरोप।
राज्य ब्यूरो, रांची। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव से पत्राचार कर हजारीबाग के डीसी की लिखित शिकायत की है। एसीबी ने अपने पत्र के साथ शिकायतकर्ता हजारीबाग के बार एसोसिएशन के पवन कुमार यादव की शिकायत को भी संलग्न किया है।
आरोप है कि उपायुक्त हजारीबाग एवं संबंधित लोक सूचना पदाधिकारी ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम का उल्लंघन किया है। वे लोक दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने से जान-बूझकर इंकार कर रहे हैं।
उनपर भ्रष्टाचार व घोटालों के साक्ष्य नष्ट करने, उसे गोपनीय रखने, छुपाने, पद का दुरुपयोग करने व भू-माफिया व कारपोरेट के साथ संलिप्त रहने का आरोप लगाया गया है। एसीबी ने इन सभी बिंदुओं पर इंगित करते हुए आग्रह किया है कि डीसी हजारीबाग के विरुद्ध उचित कार्रवाई करें।
शिकायतकर्ता ने एसीबी से जो की थी शिकायत
शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया है कि उसने 13 अप्रैल 2026 को उपायुक्त हजारीबाग से सूचना के अधिकार के तहत लोक दस्तावेज के निरीक्षण एवं प्रमाणित प्रतिलिपियों की मांग की थी।
उन्होंने आवेदन में स्पष्ट रूप से रेखाकिंग किया था कि वे दस्तावेज लोक दस्तावेज की परिभाषा में समाहित हैं तथा न्याय प्रशासन एवं न्यायिक मंचों पर वैधानिक साक्ष्य के रूप में प्रयुक्त हैं। उनके आवेदन पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने छह जून 2026 को लोक दस्तावेज के सक्षम पदाधिकारी एवं प्रथम अपीलीय पदाधिकारी सह उपायुक्त हजारीबाग के सामने प्रथम अपील की, लेकिन उन्होंने इसपर भी कोई आदेश नहीं दिया।
इन छह बिंदुओं पर मांगी गई थी सूचना
एनएच-522 पर हजारीबाग से बगोदर के बीच फोर लेन निर्माण के दौरान जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया तथा अवार्ड विवरण वर्ष 2023 के सर्वे के अनुसार सड़क के दोनों ओर की गई मापी तथा रैयती, गैरमजरूआ व जंगल झाड़ी भूमि के प्रकृति का विवरण।
- उक्त एनएच 522 पर आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्ति अधिग्रहण में चिह्नित किए गए आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों के अवार्ड सूची की सत्यापित छायाप्रति दें।
- इस फोर लेन निर्माण के लिए भूमि, आवासीय व्यवसायिक परिसरों के लिए निर्धारित मुआवजा दर निर्धारण प्रक्रिया का संपूर्ण विवरण दें।
- बड़कागांव स्थित गोंदलपुरा कोल ब्लाक के लिए प्रपत्र-1 प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अडानी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष के प्रेषित पत्र एवं उसके सभी संलग्नकों की प्रमाणिक छायाप्रति दें।
- अपील करने वाले के अधिकारिक ईमेल आइडी से 12 मार्च को की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई, पत्राचार व जांच रिपोर्ट की प्रमाणित छायाप्रति दें।
- केरेडारी सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण के संबंध में निर्गत राज्यादेश की सत्यापित छायाप्रति दें।
यह भी पढ़ें- 8 नवंबर से माओवादियों का खूनी क्रांति सप्ताह, निशाने पर ये 7 जगहें; झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।