विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निशा भगत की मौत मामले में अजय को भय नहीं, कहा- निशा अवसाद में थी, रघुवर दास असल दोषी; CBI जांच को तैयार

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:32 PM (IST)

केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, निशा भगत की मौत मामले में नामजद आरोपी हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तारी का ...और पढ़ें

पुलिस पर यकीन नहीं तो वो सीबीआई व ईडी जांच को भी तैयार। (फोटो: फाइल)

पुलिस पर यकीन नहीं तो वो सीबीआई व ईडी जांच को भी तैयार। (फोटो: फाइल)

HighLights

  1. अजय तिर्की निशा भगत मौत मामले में नामजद आरोपी।

  2. पुलिस जांच पर अविश्वास तो सीबीआई जांच को तैयार।

  3. भाजपा पर सरकार अस्थिर करने का आरोप लगाया।

अश्विनी रघुवंशी, रांची। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले नामजद आरोपित हैं। पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। अजय तिर्की को भय नहीं है। वो मानते हैं कि निशा भगत के मामले में भले ही उन्हें नामजद आरोपित बनाया गया है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी क्योंकि वो निर्दोष हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने विशेष जांच दल बनाया है। जांच तो होने दीजिए। भाजपा के लोगों को झारखंड पुलिस की जांच पर यकीन नहीं है तो सीबीआइ, ईडी या देश की किसी भी एजेंसी से जांच करा ले। कोई दिक्कत नहीं है। वे हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं।

असलियत यह है कि उनके बहाने भाजपा के लोग मुख्यमंत्री को घेरना चाहते हैं। सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। ऐसा नहीं होगा। अजय तिर्की का आरोप है कि भाजपा और आरएसएस के लोगों, विशेष कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कारण निशा भगत अवसाद में थी।

रघुवर दास ही उसे गुमला से लाए थे। कांके में फ्लैट दिया गया था। चार बाउंसर उपलब्ध कराए गए थे। घर में नौकर था। आदिवासी को सरना और ईसाई में बांटने के मकसद से निशा भगत का इस्तेमाल किया गया था। बाद में निशा भगत उपयोगी नहीं लगी तो भाजपा के लोगों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था। अभी वो पिठौरिया में एसबेस्टस के घर में रह रही थी।

शौचालय का दरवाजा तक नहीं था। किसी को आसमां पर चढ़ाकर छोड दिया जाय तो वो अवसाद में आएगा ही। इस बीच भाजपा के लोगों ने सरना बनाम ईसाई करने के लिए निशा उरांव को आगे बढ़ाना शुरू किया है। इससे भी निशा भगत को झटका लगा होगा। इसी कारण उन्होंने जान दी है।

बोलने में तो निशा भगत ने भी किसी को नहीं छोड़ा था

इंटरनेट मीडिया पर निशा भगत के बारे में अजय तिर्की ने आपत्तिजनक बातें कही थी। आत्महत्या के पहले निशा भगत भी इंटरनेट मीडिया पर लाइव हुई थी। अजय तिर्की का नाम लिया था। अजय तिर्की कहते हैं कि जिन लोगों में सहने की क्षमता नहीं हो, उन्हें सामाजिक या राजनीतिक जीवन में नहीं आना चाहिए। निशा भगत भी किसी को नहीं छोड़ती थी।

मुख्यमंत्री समेत किसी के भी बारे में धड़ल्ले से बोलती थी। इंटरनेट लाइव की बात करे तो निशा ने भाजपा और आरएसएस वालों के बारे में भी बोला हैं। उन्होंने कहा कि निशा के साथ व्यक्तिगत लड़ाई नहीं थी। विचारधारा का संघर्ष रहा है।

सिर्फ कोकर में एक बार प्रत्यक्ष तौर पर तू-तू, मैं-मैं हुआ था। उसके बाद न कभी मिले हैं, न दूरभाष पर बात हुई है। वो आदिवासी बेटी थी। उनकी मौत से वे भी मर्माहत हैं। दुखी हैं। भाजपा को लाश पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, जैसा कि वो पूरे देश में करती रही है।

निशा के मामले में सरकार ने कुछ नहीं किया : भानू

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया है कि निशा भगत के मामले में सरकार ने कुछ नहीं किया। ऐसा कांड हुआ है जिससे पूरा देश दहल गया। वैसी घटना में न एडीजी, आइजी या डीआइजी स्तर का पदाधिकारी घटना स्थल पर गया और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।

मृतका के पिता ने पिठौरिया थानेदार को नामजद आरोपित बनाने का आवेदन दिया था। न केस में थानेदार का नाम डाला गया, न निलंबन हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपित अजय तिर्की को कानून का डर नहीं है। वह मामले को भटकाने का प्रयास कर रहा है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।