विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश-नेपाल वाले बयान पर मंत्री इरफान को मिला कांग्रेस का साथ, झारखंड में BJP नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज 

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:09 PM (GMT+05:30)

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपने बयान पर कायम हैं कि भारत की स्थिति बांग्लादेश से बदतर हो जाएगी, जिस पर भाजपा ने हमला किया।

इरफान अंसारी। फाइल फोटो

इरफान अंसारी। फाइल फोटो 

HighLights

  1. इरफान अंसारी अपने विवादित बयान पर कायम हैं।

  2. कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

  3. मंत्री के बयान का कई कांग्रेस नेताओं ने समर्थन किया।

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस नेता तथा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अब अपने उस बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार नहीं चेती तो भारत की स्थिति बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर हो जाएगी। 40 लाख युवा सड़क पर उतरने के लिए राहुल गांधी के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।

उनके इस बयान के बाद भाजपा द्वारा हमलावर होने के बाद पहले तो इरफान ने ऐसा कोई बयान नहीं देने की बात कही, लेकिन जब कांग्रेस के नेता उनके पक्ष में आने लगे तो वह भी अपने बयान पर कायम हो गए।

मंत्री के पक्ष में प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुटने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे ने शनिवार को भाजपा के कई नेताओं के खिलाफ रांची के जगन्नाथपुर और डोरंडा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

यह आवेदन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही कथित अपमानजनक और सामुदायिक विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणियों को लेकर दिया गया है।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता और सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के सांसद इमरान मसूद ने इरफान के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके बयान में कुछ भी गलत नहीं है।

इसी प्रकार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने भी इरफान के बयान का सही करार दिया है। इन नेताओं के बयानों को डॉ. इरफान अंसारी ने भी मीडिया के लिए जारी किया है।

संजय सेठ, आदित्य साहू सहित भाजपा के कई नेताओं के विरुद्ध शिकायत

कांग्रेस द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही और अन्य संबंधित व्यक्तियों को नामजद किया गया है।

थाना में दिए गए पत्र के अनुसार भाजपा नेता सार्वजनिक मंचों, राजनीतिक बयानों और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि ये नेता उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर जनता के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे समाज में भ्रम, अविश्वास के साथ-साथ तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।

किसी व्यक्ति की धार्मिक और सामुदायिक पहचान को निशाना बनाते हुए उन्हें बांग्लादेशी और घुसपैठिया जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से आलोक दुबे के साथ कुमार राजा, सोमनाथ मुंडा एवं रियाज अंसारी सहित अन्य भी थाना पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- सरकारी आवास कराया गया खाली, रात में टेंट लगाकर बाहर बैठीं झारखंड की पूर्व विधायक; कहा- दीवाली के दिन कहां जाऊं? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।