पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमला प्रधान को रांची में श्रद्धांजलि दी। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमला प्रधान को रांची में श्रद्धांजलि दी।
विमला प्रधान के निधन को झारखंड की राजनीति की अपूरणीय क्षति बताया।
राज्य ब्यूरो, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान एवं जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे राज्य के विकास के लिए लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इस तरह चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। पूर्व मंत्री ससमाज के हर वर्ग-समुदाय के कल्याण के लिए तत्पर रहने वाली एक सजग और कर्मठ राजनेता थीं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने विगत शुक्रवार रात अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 10 साल तक सिमडेगा की विधायक रहीं; CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
