Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के हर जिले के अस्पताल होंगे डिजिटल, रामगढ़ और गुमला बनेंगे मॉडल जिले

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 02:31 AM (IST)

    झारखंड में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी जिलों के सरकारी और निजी अस्पतालों को डिजिटल बनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में एक सरकारी और एक निजी अस्पता ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के प्रत्येक जिला का एक सरकारी तथा एक निजी अस्पताल को डिजिटल सेवाओं में मॉडल बनाया जाएगा। यह कार्य एक माह में पूरा होगा, ताकि अन्य अस्पताल भी उससे प्रेरणा लेकर डिजिटल रूप से सक्षम बन सकें।

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से जुड़े सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को डिजिटल सेवाओं के लिए इससे संबंधित साफ्टवेयर का उपयोग करना है।

    स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव सह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, झारखंड के निदेशक विद्यानंद शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की, जिसमें उपस्थित सदर अस्पतालों तथा मेडिकल कालेजों के पदाधिकारियों को इसे लेकर कई निर्देश दिए गए।

    बैठक में बताया गया कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों में ओपीडी, आइपीडी एवं फार्मेसी लैब को सीडैक के ई-सुश्रुत माड्यूल के तहत डिजिटलीकरण किया जा रहा है। साथ ही राज्य के सभी निजी अस्पतालों एवं क्लिनिकों को भी एबीडीएम इनेबल्ड साफ्टवेयर संबंधी निर्देश दिए गए।

    मिशन निदेशक ने 28 फरवरी तक सभी निजी अस्पतालों को इस साफ्टवेयर के उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी दवा दुकानों का भी एचएफआर (हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री) तैयार किया जा रहा है।

    इस संदर्भ में बैठक में उपस्थित औषधि निदेशक ऋतु सहाय ने राज्य के सभी जिलों के सहायक निदेशकों एवं ड्रग इंस्पेक्टरों को एक महीने के अंदर सभी फार्मेसी दुकानों का एचएफआर तैयार करने के निर्देश दिए। इसे लेकर उन्होंने कैंप लगाने पर जोर दिया।

    रामगढ़ एवं गुमला बनेगा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मॉडल जिला

    बैठक में मिशन निदेशक ने स्पष्ट किया कि रामगढ़ एवं गुमला जिला को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लिए माडल जिला बनाने की पहल की जा रही है। इसके अलावा राज्य के अन्य सभी जिलों में एक प्राइवेट एवं एक सरकारी अस्पताल को माडल फैसिलिटी चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में कंप्यूटर एवं मैन पावर की कमी है, उसे तत्काल दूर किया जाए।