Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: तीन निदेशक, सात सिविल सर्जन सहित 17 का तबादला

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 07:04 PM (IST)

    राज्य सरकार ने पांचों प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (आरडीडी) और सात जिलों में सिविल सर्जनों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। स्वास ...और पढ़ें

    कुल 19 चिकित्सा पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया।

    कुल 19 चिकित्सा पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया।

    HighLights

    1. पांच प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं बदले गए।

    2. सात जिलों के सिविल सर्जनों का भी स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने पांचों प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (आरडीडी) के पद पर चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण- पदस्थापन कर दिया है। साथ ही सात जिलों में सिविल सर्जनों को बदल दिया है।

    स्वास्थ्य निदेशालय में तीन निदेशकों का भी पदस्थापन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसी के साथ 19 चिकित्सा पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसमें चिकित्सा पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर योगदान देने को कहा गया है।

    इन चिकित्सा पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण-पदस्थापन


    🔹 स्थानांतरण-पदस्थापन सूची

    नाम पहले पदस्थापन नया पदस्थापन
    डॉ. सुनील कुमार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, धनबाद निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय
    डॉ. शोभना टोप्पो एसीएमओ, लातेहार निदेशक (संचारी रोग), स्वास्थ्य निदेशालय
    डॉ. अश्विनी कुमार चिकित्सा पदाधिकारी, पीएचसी झींकपानी निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय
    डॉ. अरुण कुमार चिकित्सा पदाधिकारी, पीएचसी सदर, पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्रीय उपनिदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर
    डॉ. विष्णुदेव प्रसाद साह चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, जमशेदपुर क्षेत्रीय उपनिदेशक, कोल्हान
    डॉ. विजय शंकर क्षेत्रीय उपनिदेशक, हजारीबाग क्षेत्रीय उपनिदेशक, उत्तरी छोटानागपुर
    डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी मोहनपुर (देवघर) क्षेत्रीय उपनिदेशक, दुमका
    डॉ. अवधेश सिंह जिला आरसीएच पदाधिकारी, पलामू क्षेत्रीय उपनिदेशक, पलामू
    डॉ. प्रदीप कुमार लिंडा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग उपनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय
    डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह एसीएमओ, देवघर सिविल सर्जन, गिरिडीह
    डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा क्षेत्रीय उपनिदेशक, उत्तरी छोटानागपुर सिविल सर्जन, जामताड़ा
    डॉ. जुझार मांझी एसीएमओ, सरायकेला सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम
    डॉ. ललित रंजन पाठक उपनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय सिविल सर्जन, खूंटी
    डॉ. अनिल कुमार उपनिदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय सिविल सर्जन, रामगढ़
    डॉ. रमेश कुमार जिला आरसीएच पदाधिकारी, देवघर सिविल सर्जन, देवघर
    डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा चिकित्सा पदाधिकारी, पीएचसी झुमरी तिलैया सिविल सर्जन, चतरा
    डॉ. अमित कुमार आजाद चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी मनातू चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी प्रतापपुर (चतरा)
    डॉ. स्वाति कुमार प्रतीक्षारत चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, जमशेदपुर
    डॉ. प्रतिभा झा चिकित्सा पदाधिकारी, पीएचसी चतरोचट्टी (बोकारो) चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी चंदनकियारी