जुगाड़ तंत्र के सहारे मारुति 800 को बना दिया लैंबार्गिनी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
चांडिल के युवा मैकेनिक आरिफ ने अपनी कल्पना और हुनर से पुरानी मारुति 800 को हाई-टेक लैंबॉर्गिनी का रूप दिया है। उन्होंने केवल कुछ छोटे पुर्जे बाजार से ...और पढ़ें
-1772563066781_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, यदि जज्बा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है...। कुछ ऐसा ही नजारा रांची और जमशेदपुर जाने के बीच स्थित चांडिल में देखने को मिला।
यहां के एक युवा ने अपनी कल्पनाशक्ति और कुछ कर गुजरने के जज्बे को दिखाते हुए पुरानी मारुति 800 कार को हाइटेक लैंबॉर्गिनी कार का शक्ल देकर खूब वाहवाही लूटी है।
अपने हुनर के दम पर किया विकसित
मोडिफाइड मारुति 800 कार में उसने सिर्फ शीशा और लुकिंग ग्लास समेत छोटी छोटी चीजें ही बाजार से खरीदी है बाकी अपने हुनर के दम पर डिजाइन विकसित कर एकदम नया कर दिखाया है।
युवक का नाम आरिफ है और वो एक पढ़ा लिखा मैकेनिक भी है, जिसने यह कारनामा कर दिखाया है। आरिफ द्वारा विकसित यह कार इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल है और लोग इस नए प्रयोग को बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
पुराने वाहनों को नया शक्ल देना पुरानी परिपाटी
बता दें कि रांची व जमशेदपुर जैसे झारखंड के जिलों में पुराने वाहनों को नया शक्ल देना पुरानी परिपाटी भी है, क्योंकि यहां के युवा ऐसे प्रयोग को कई वर्षों से पसंद भी कर रहे हैं और अमल में भी लाते रहे हैं।
इसी का परिणाम है कि आरिफ जैसे युवा ने एक बार फिर साबित कर दिखाया है झारखंड के युवा पुरानी चीजों को किस तरह अपनी कल्पनाशक्ति से नई शक्ल देने में माहिर हैं। इसकी बानगी यदि देखनी हो तो कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी के गैरेज में पुराने वाहनों की श्रृंखला देखी जा सकती है।
वे स्वयं भी पुराने वाहनों की देखभाल करते हैं। बहरहाल, चांडिल के युवा आरिफ की प्रशंसा भी इसी प्रयोग के कारण हो रही है। इंटरनेट मीडिया यूजर्स इसे राज्य की शान और विशेषता करार देते हुए तरह तरह के पोस्ट कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।