विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खनिज सेस और SIR पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, झारखंड विधानसभा में पेश होगा अहम प्रस्ताव

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:43 PM (IST)

हेमंत सोरेन सरकार MMDR संशोधन अधिनियम और मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ 25-26 नवंबर को विशेष सत्र बुला रही है।  

झारखंड विधानसभा। फाइल फोटो

झारखंड विधानसभा। फाइल फोटो

HighLights

  1. झारखंड विधानसभा में MMDR संशोधन के खिलाफ प्रस्ताव पारित होगा।

  2. राज्य खनिज पर सेस लेने का अधिकार वापस लेने की मांग।

  3. मतदाता सूची पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी विरोध।

राज्य ब्यूरो, रांची। खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम (एमएमडीआर) और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ झारखंड विधानसभा का 25 और 26 नवंबर को विशेष सत्र होना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू के साथ इंडी गठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दल के विधायकों ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर रणनीति बनाई। इसमें सहमति बनी कि झारखंड विधानसभा से खनिज पर सेस लेने का अधिकार लिया जाएगा।

झारखंड विधानसभा में इंडी गठबंधन के साथ 64 विधायक है। इसलिए प्रस्ताव आसानी से पारित हो सकता है। भारत सरकार को भी संदेश दिया जाएगा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिना चर्चा के सदन में कानून में संशोधन स्वीकार्य नहीं है। यह राज्यों के आधार पर आघात है।

तय किया गया कि विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची केविशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ भी जोरदार तरीके से आवाज उठेगी।

लोकसभा में पारित हुआ था एमएमडीआर संशोधन

संसद के मानसून सत्र में 12 एवं 13 अगस्त को लोकसभा और राज्यसभा से एमएमडीआर संशोधन एक्ट पारित किया गया है। इसके तहत राज्यों का खनिज पर सेस लेने का अधिकार खत्म कर दिया गया है।

यद्यपि, झारखंड सरकार ने इसे स्वीकार नहीं किया है। खनिजों पर पहले की तरह सेस लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीन घंटा चली ऑनलाइन बैठक में यह बातें बताई।

उन्होंने विधायकों का समझाया कि विधानसभा सत्र में एनडीए के लोग जनता को गुमराह करने के लिए अतार्किक बातें रखने का प्रयास करेंगे।

इसलिए सारे विधायक पूरी तैयारी कर लें। सदन में विरोधियों के सवालों का जवाब देने को तैयार रहे। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। राजनीतिक संघर्ष भी आगे बढ़ता रहेगा।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी 

कांग्रेस प्रभारी के राजू ने भी ऑनलाइन संवाद में कहा कि भारत सरकार ने एमएमडीआर संशोधन एक्ट पर किसी भी राज्य से परामर्श नहीं किया। भारत सरकार संघीय व्यवस्था पर लगातार चोट पहुंचा रही है।

इससे झारखंड के हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुहिम रूकनी नहीं चाहिए। विधानसभा से ऐसा संदेश जाना चाहिए कि एसआइआर में गड़बड़ी करने से पहले कई बार सोचना पड़े।

यह भी पढ़ें- घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात तीन घंटे तक छापेमारी, गुटका-खैनी और सिगरेट लेकर निकले जवान, बंदियों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।