झारखंड में छात्र आंदोलन पर बड़ा अपडेट: विधिक सलाहकारों संग बैठेंगे छात्र और मंत्री, CGL परीक्षा पर बन सकती है बात
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच निर्णायक वार्ता सोमवार को होगी। इस बैठक में छात्र अपने विधिक सलाहकारों के साथ शामिल होंगे, जिसमें जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने और TDPL एजेंसी से जुड़ी परीक्षाओं की जांच पर चर्चा होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)
HighLights
छात्रों और सरकार के बीच आज निर्णायक वार्ता, आंदोलन शांत होने की उम्मीद।
छात्र प्रतिनिधिमंडल अपने कानूनी सलाहकारों के साथ बैठक में शामिल होगा।
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने पर कानूनी पहलुओं पर मंथन।
कानूनी सलाहकारों की मौजूदगी में होगी चर्चा
इस बार की वार्ता की सबसे खास बात यह है कि सरकार ने छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों (लीगल एडवाइजर्स) के साथ बैठक में शामिल होने की अनुमति दी है।
पूर्व में छात्रों ने पूर्व महाधिवक्ता अजित कुमार का नाम दिया था, जिस पर मंत्रियों की समिति असहमत थी।
एजेंसी TDPL की जांच और अन्य मांगों पर मंथन
पिछली वार्ता में जिन मुख्य मुद्दों पर पेंच फंसा था:
- JSSC CGL परीक्षा: परीक्षा को तत्काल प्रभाव से रद करना तथा पूरे मामले की सीबीआई (CBI) से निष्पक्ष जांच कराना।
- JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा: अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान करना।
- TDPL एजेंसी की भूमिका: विवादित एजेंसी TDPL द्वारा आयोजित की गई सभी परीक्षाओं को पूरी तरह रद करना।
यदि आज की वार्ता में विधिक बिंदुओं पर सहमति बन जाती है, तो राज्य में पिछले कई दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के शांत होने की पूरी संभावना है।

