Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: 207 एंबुलेंस खस्ताहाल, नई खरीदेगी झारखंड सरकार; पुरानी होंगी नीलाम

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 11:50 PM (IST)

    झारखंड में 108 आपातकालीन सेवा के तहत 207 एंबुलेंस खराब हो चुकी हैं। राज्य सरकार इनके स्थान पर नई एंबुलेंस खरीदेगी, जिनका संचालन 108 सेवा के माध्यम से ही होगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खरीद का आदेश जारी कर दिया है, जिसके लिए 103.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। पुरानी एंबुलेंसों को ई-नीलामी से बेचा जाएगा।

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में 108 आपात सेवा के तहत संचालित एंबुलेंस में 207 एंबुलेंस कंडम हो चुके हैं। राज्य सरकार इन एंबुलेंस की जगह इतनी ही नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस खरीदेगी, जिनका संचालन 108 सेवा के तहत ही किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट की स्वीकृति के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 207 ऐसे एंबुलेंस क्रय करने का आदेश जारी कर दिया। इसके लिए कुल 103.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से इन एंबुलेंस का क्रय किया जाएगा। प्रत्येक एंबुलेंस के लिए अधिकतम 50 लाख रुपये अनुमानित दर की गई है।

    वहीं, पुरानी एंबुलेंस को ई-आक्शन के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत बिक्री की जाएगी। इससे प्राप्त राशि राजकोष में जमा की जाएगी।

    बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, झारखंड के अभियान निदेशक ने 108 सेवा के तहत संचालित 440 एंबुलेंस में 207 एंबुलेंस के कंडम होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी है। ये एंबुलेंस आठ वर्ष से अधिक पुराने हैं या 1.5 लाख किमी से अधिक दूरी तय कर चुकी है। इनमें अधिसंख्य एंबुलेंस वर्तमान में क्रियाशील नहीं हैं।

    108 सेवा की समीक्षा कर रहा विभाग

    स्वास्थ्य विभाग 108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा कर रहा है। दरअसल, विभाग को मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की शिकायतें मिली हैं। हाल ही में विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने एक बैठक में संबंधित एजेंसी को सेवा में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

    उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मरीजों को समय पर एंबुलेंस की सेवा मिलनी चाहिए। इससे पहले 207 नई एंबुलेंस के क्रय की स्वीकृति विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली योजना प्राधिकृत समिति ने इस शर्त के साथ दी थी कि स्वास्थ्य विभाग 108 एंबुलेंस के संचालन की स्थिति की समीक्षा करेगा।