झारखंड कोई राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं, विनोद पांडेय बोले- छात्रों के प्रदर्शन को भाजपा ने बनाया अपना अखाड़ा
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर(AI Generated Image)
HighLights
भाजपा पर छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप।
झारखंड कोई राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं, अधिकारों की रक्षा होगी।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि पार्टी छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है।
छात्रों के प्रदर्शन को दिया राजनीतिक रंग
घटिया राजनीति बंद करें बाबूलाल: JMM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए JMM महासचिव ने कहा कि वे घटिया राजनीति करना बंद करें। अब राज्य के छात्र भी समझ चुके हैं कि कौन वास्तव में उनके साथ खड़ा है और कौन अपने निजी स्वार्थ के लिए उनका इस्तेमाल कर रहा है।
खनिज संपदा और संसाधनों पर कब्जा करने की नीयत
JMM महासचिव ने चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड कोई राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं है। यहां के छात्र, युवा और जनता अपने अधिकारों की रक्षा करना अच्छी तरह जानते हैं।
भाजपा चाहे पर्दे के पीछे से कितना भी खेल खेल ले, उसका असली चेहरा बेनकाब हो चुका है।

