'लोकतंत्र को खत्म करने की गहरी साजिश', सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला
झामुमो ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और जबरन अनशन समाप्त कराने के तरीके का कड़ा विरोध किया है। ...और पढ़ें

सुप्रियो भट्टाचार्य। (फाइल फोटो)
HighLights
झामुमो ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसे लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।
मोदी सरकार पर 130वें संशोधन से सीएम हटाने की साजिश का आरोप।
राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो ने दिल्ली हाई कोर्ट के टिप्पणी के बाद 21 दिन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग के गिरफ्तारी एवं जबरन अनशन समाप्त करने के तरीके का कड़ा विरोध किया है।
पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 20 दिन तक केंद्र सरकार सोई रही। जब दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर किया तब 21वें दिन उन्हें जबरन गिरफ्तार करके अनशन से हटाया गया।
ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी लाश को उठाया जाता है। एक हजार दिल्ली पुलिस के जवान को उतारकर उन्हें हटाया गया। यह लोकतंत्र, बोलने की आजादी एवं संप्रभुता पर हमला है।
वांगचुंग एक बहाना है, इसके जरिए देश के संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने की गहरी साजिश रची जा रही है। उक्त बातें सुप्रियो ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।
130वें संविधान संशोधन के फिराक में हैं मोदी सरकार
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार शुरू होने जा रहे मानसून सत्र में 130वें संविधान संशोधन करने जा रही है। जिसका मकसद देश के चुने हुए सीएम एवं मंत्रियों को उनके पद से हटाने की।
इसको लेकर संयुक्त पर्लियामेंट्री कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जिसमें कहा कहा गया कि चुने हुए मुख्यमंत्री या मंत्री को किसी केस में नाम आने के बाद उसे बर्खास्त नहीं किया जा सकता है।
इसके बाद सरकार देश के विभिन्न राज्यों में चुनी हुई सरकार को सत्तामुक्त करने की गहरी साजिश कर रही है। उन्होंने कहा आदिवासी-मूलवासी समाज सामूहिकता में विश्वास करती है। इसे इतनी आसानी से बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका चीजों का विरोध होगा।