झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, JSSC ने निकाली इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती; 20 जुलाई से करें आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी की है। ...और पढ़ें
-1782415469426_m.webp)
झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का मौक। (AI Generated Image)
HighLights
JSSC ने 326 इंटर स्तरीय पदों की अधिसूचना जारी की।
आवेदन 20 जुलाई से 19 अगस्त तक ऑनलाइन भरे जाएंगे।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, प्रारंभिक और मुख्य चरण में।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने गुरुवार को झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की सूचना प्रकाशित कर दी।
इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, वेटरीनरी सहायक/चिकित्सा सहायक, कीट संग्रहकर्ता तथा मात्सियकी तकनीकी सहायक के कुल 326 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमें 16 पद महिलाओं तथा सात पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं।
आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इस प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 20 जुलाई से 19 अगस्त तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे।
20 अगस्त मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान होगा तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेने के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा।
ऑनलाइन आवेदन में 21 अगस्त से 23 अगस्त तक संशोधन हो सकेगा। आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर एक से अधिक पदों का विकल्प वरीयता क्रम में दे सकते हैं तथा यह सुविधा ऑनलाइन आवेदन पत्र में उपलब्ध होगी।
कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा
परीक्षा दो चरणों में प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के रूप में ली जाएगी। हालांकि, परीक्षा में 50 हजार से कम आवेदन रहने पर प्रारंभिक परीक्षा नहीं ली जाएगी।
उक्त अधिकतम सीमा से अधिक अभ्यर्थी रहने की स्थिति में भी विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित करने के संबंध में आयोग निर्णय ले सकेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित ली जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा एक पत्र की 120 प्रश्नों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंकों के होंगे। सही उत्तर के लिए तीन अंक प्रदान किए जाएंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।
परीक्षा की अवधि दो घंटों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 30 प्रश्न, झारखंड राज्य से संबंधित 60 प्रश्न तथा सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान एवं मानसिक क्षमता जांच से 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इन पदों के विरुद्ध होगी नियुक्ति
- स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (स्वास्थ्य निदेशालय) : 137
- कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक (अर्थ एंव सांख्यिकी निदेशालय) : 27
- बहुद्देश्यीय कार्यकर्ता (स्वास्थ्य निदेशालय)
- वेटरीनरी सहायक/चिकित्सा सहायक (नगर विकास विभाग) : 27
- कीट संग्रहकर्ता (स्वास्थ्य निदेशालय) : 32
- मात्सियकी तकनीकी सहायक (मत्स्य निदेशालय) : 41
यह भी पढ़ें- झारखंड में नक्सलियों से भिड़ने वाली SAT को मिला नया नाम, अब CTF कहलाएगी; टीम की संख्या भी घटेगी