विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले रांची की 3.93 लाख महिलाओं को मिली मंईयां सम्मान योजना की किस्त, खातों में पहुंचे 98.49 करोड़ रुपये

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:15 AM (GMT+05:30)

रांची जिले की 3.93 लाख से अधिक महिलाओं को दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सितंबर ...और पढ़ें

रांची की 3.93 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान राशि मिली।

रांची की 3.93 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान राशि मिली।

HighLights

  1. रांची की 3.93 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान राशि मिली।

  2. दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं को मिली सितंबर की सम्मान राशि।

  3. कांके में सबसे ज्यादा 31,483 महिलाओं को मिला लाभ।

जागरण संवाददाता, रांची। दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की 3,93,994 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया है।

योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में 2500 रुपये आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजे गए हैं। जिले में लाभुकों के खातों में कुल 98 करोड़ 49 लाख 85 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।

दुर्गा पूजा से ठीक पहले राशि मिलने से बड़ी संख्या में महिलाओं को त्योहार की खरीदारी और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार की ओर से इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से लाभुकों को भुगतान के लिए किसी कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

रांची जिले में सबसे अधिक लाभुक कांके प्रखंड में हैं। यहां 31,483 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। इसके बाद टाउन अर्बन क्षेत्र में 25,893, मांडर में 22,936, सिल्ली में 21,269, बेड़ो में 20,555 और रातू में 20,329 लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई है। चान्हो में 19,336, तमाड़ में 18,744, नगड़ी में 18,281, ओरमांझी में 17,847, बुढ़मू में 17,760, नामकुम में 17,942 और अनगड़ा में 16,681 लाभुकों को भुगतान किया गया है।

इसके अलावा हेहल शहरी क्षेत्र में 16,285, सोनाहातू में 13,084, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,347, लापुंग में 11,819, इटकी में 10,136, बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,042, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,493, राहे में 9,527, खलारी में 9,590, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,210 और बुंडू में 8,566 लाभुकों को राशि मिली है। बुंडू नगर पंचायत में 3,558 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,281 लाभुकों के खातों में भी सितंबर की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

सितंबर की सम्मान राशि का समय पर भुगतान यह सुनिश्चित करता है कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ सीधे और सुगम तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा से पहले राशि का भुगतान महिलाओं और उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। 

यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना: एक साथ पूरे राज्य में पैसे देने की योजना अधर में, पहले की तरह अलग-अलग जिलों में ही जाएगी राशि

यह भी पढ़ें- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: धनबाद की 3.46 लाख बहनों को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात