Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    14वीं जेपीएससी में धांधली की सीबीआई जांच के लिए हाई कोर्ट में याचिका, खियांग्ते की जमानत पर 25 को सुनवाई

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 09:30 PM (IST)

    झारखंड हाई कोर्ट में 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और टीडीपीएल द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच के लिए जनहित याचिका दायर की ...और पढ़ें

    टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच के लिए जनहित याचिका।

    टीडीपीएल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच के लिए जनहित याचिका।

    HighLights

    1. 14वीं जेपीएससी परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग की गई।

    2. झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई।

    3. पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष की जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई।

    राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा आयोजित जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा की सीबीआइ जांच को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

    याचिका दाखिल करने वाले प्रार्थी बसंत प्रसाद ने याचिका में कहा है कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, पैसा लेकर पद बेचने का आरोप सामने आया है, इसकी सीआईडी चल रही है।

    लेकिन सीआइडी की जांच काफी नहीं है क्योंकि इसमें बड़े चेहरे शामिल है। इसलिए इसकी सीबीआइ जांच कराई जाए। प्रार्थी की ओर से कहा गया है कि झारखंड में टीडीपीएल द्वारा जो भी परीक्षा आयोजित हुई है, उसमें गलत तरीके से अभ्यर्थियों को पास कराया गया है।

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते की जमानत पर 25 को सुनवाई

    जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी मामले में जेल में बंद जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत की गुहार लगाते हुए सीआइडी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनकी याचिका पर सीआइडी की विशेष अदालत में सुनवाई होनी थी।

    लेकिन कोर्ट के नहीं बैठने के कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। सीआइडी ने उन्हें भर्ती घोटाले में 10 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तब से वह न्यायिक हिरासत में है। बता दें कि घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने 22 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

    यह भी पढ़ें- JPSC Scam: बिचौलिया बुद्धेश्वर से पहले रांची का संतोष जुड़ा और फिर एक-एक 24 अभ्यर्थी आए संपर्क में

    यह भी पढ़ें- Ranchi Protest: 98% मांगें मानने के बाद भी क्यों अड़े हैं छात्र, सरकार की कोशिशें नाकाम होने के 5 बड़े कारण

    यह भी पढ़ें- JPSC: वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा पर भी लटकी रद होने की तलवार

    यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC आंदोलन के प्रमुख चेहरे, जिसको तोड़ नहीं पा रही सरकार; देवेंद्रनाथ महतो से राहुल क्रांति तक

    यह भी पढ़ें- JPSC के पूर्व सदस्य डॉ. जमाल अहमद ने अभय तिवारी के बयानों को बताया निराधार, CID करेगी दोबारा पूछताछ

    खबरें और भी