विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में बकाया होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया तो सील होंगे प्रतिष्ठान, निगम ने दिया 1 माह का समय

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:00 AM (IST)

रांची नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक माह के भीतर बकाया होल्डिंग टैक्स जमा न करने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।

रांची नगर निगम ने दिया अल्टीमेटम। (फाइल फोटो)

रांची नगर निगम ने दिया अल्टीमेटम। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रांची नगर निगम ने बकायादारों पर कार्रवाई की तैयारी की।

  2. एक माह में होल्डिंग टैक्स जमा करने का निर्देश दिया।

  3. टैक्स न देने पर प्रतिष्ठान सील करने की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, रांची। आर्थिक संकट से जूझ रहे रांची नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

निगम ने बड़े बकायेदारों को एक माह के भीतर बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में टैक्स जमा नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने यह निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व शाखा के अधिकारियों और टैक्स कलेक्टरों को वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम करने को कहा।

उप नगर आयुक्त ने कहा कि वर्तमान में निगम प्रतिदिन औसतन पांच से सात लाख रुपये ही होल्डिंग टैक्स की वसूली कर पा रहा है। इसे बढ़ाकर प्रतिदिन 20 से 25 लाख रुपये तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स वसूली में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी टैक्स कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में बकायेदारों की पहचान कर उनसे वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टैक्स कलेक्शन नहीं करने वाले संबंधित टैक्स कलेक्टरों का वेतन रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा में AI से लिखी गई थीं मुख्य परीक्षा की कॉपियां, रांची में गुप्त ठिकाने पर रात भर चला था खेल!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।