Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में डीएसपी पर लगा शारीरिक शोषण और गर्भपात का गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:53 PM (IST)

    रांची की एक युवती ने लोहरदगा के डीएसपी अमित कुमार सिंह पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात और धमकी देने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    खाकी पर दाग: रांची के चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज।

    HighLights

    1. डीएसपी पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप।

    2. युवती का जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची के चुटिया थाना में लोहरदगा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    रांची निवासी 25 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि डीएसपी ने शादी का झूठा वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया, गर्भपात करवाया और बाद में धमकियां भी दीं।

    पुलिस ने युवती के आवेदन के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान वर्ष 2024 में फेसबुक के माध्यम से गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर निवासी अमित कुमार सिंह से हुई थी।

    बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि अमित ने उससे शादी का वादा किया और कावेरी रेस्टोरेंट में मुलाकात के दौरान भरोसा दिलाया कि वह उसी से शादी करेगा।

    इसके बाद 10 दिसंबर 2024 को वह उसे तुपुदाना स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया।

    युवती ने आरोप लगाया कि 12 जनवरी 2025 को सर्किट हाउस (जिला अतिथि गृह) के कमरा नंबर 210 में भी उसके साथ संबंध बनाए गए।

    आवेदन में यह भी कहा गया है कि 5 फरवरी 2025 को आरोपित ने युवती का फर्जी आधार कार्ड बनवाया, जिसमें उसका दूसरा नाम दर्ज कराया गया। इसी पहचान पत्र के सहारे वह उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में लेकर गया।

    बाद में मार्च 2025 में भी एक अन्य होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपित ने उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करवा दिया।

    युवती ने बताया कि जब उसने इस मामले की शिकायत पुलिस मुख्यालय में की, तब आरोपित के पिता ने कहा कि अमित की शादी जनवरी 2025 में किसी अन्य महिला से हो चुकी है।

    इसके बाद आरोपित और उसके घरवालों ने सामाजिक बदनामी का डर दिखाकर उससे जबरन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया और धमकी दी गई।

    इस मामले में सिटी डीएसपी केवी रमण का कहना है कि युवती के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।