बस का महंगा सफर छोड़िए! सिर्फ 55 रुपये में कीजिए रांची-हटिया से बानो तक की यात्रा, 1 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने त्योहारों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 1 सितंबर से 30 नवंबर तक हटिया-बानो के बीच अनारक्षित स्पेशल ...और पढ़ें

हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर से चलेगी।
HighLights
हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर से चलेगी।
त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे का अहम निर्णय।
जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे से जुड़ी यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ और आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-बानो-हटिया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन संख्या 08631/08632 का परिचालन एक सितंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 91-91 फेरे होंगे। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो और सामान्य श्रेणी के छह, यानी कुल आठ कोच होंगे।
हटिया से बानो के लिए सुबह 9:15 बजे खुलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 08631 हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल हटिया से सुबह 9:15 बजे रवाना होगी। यह बालसीरिंग 9:29 बजे पहुंचेगी और 9:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद लोधमा में 9:40 बजे पहुंचकर 9:41 बजे, कर्रा में 9:52 बजे पहुंचकर 9:53 बजे और गोविंदपुर रोड में 10:05 बजे पहुंचकर 10:06 बजे रवाना होगी।
ट्रेन बकसपुर में 10:19 बजे पहुंचकर 10:20 बजे, पोकला में 10:29 बजे पहुंचकर 10:30 बजे और पकरा में 10:37 बजे पहुंचकर 10:38 बजे रवाना होगी। इसके बाद कुरकुरा में 10:47 बजे पहुंचकर 10:48 बजे और महबुआंग में 10:59 बजे पहुंचकर 11:00 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 11:30 बजे बानो पहुंचेगी।
बानो से शाम 4:30 बजे खुलेगी हटिया के लिए स्पेशल ट्रेन
वहीं, ट्रेन संख्या 08632 बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल बानो से शाम 4:30 बजे रवाना होगी। यह महबुआंग में 4:39 बजे पहुंचकर 4:40 बजे, कुरकुरा में 4:49 बजे पहुंचकर 4:50 बजे और पकरा में 4:59 बजे पहुंचकर 5:00 बजे रवाना होगी।
इसके बाद पोकला में 5:07 बजे पहुंचकर 5:08 बजे, बकसपुर में 5:15 बजे पहुंचकर 5:16 बजे और गोविंदपुर रोड में 5:29 बजे पहुंचकर 5:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन कर्रा में 5:42 बजे पहुंचकर 5:43 बजे और लोधमा में 5:57 बजे पहुंचकर 5:58 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन बालसीरिंग में 6:09 बजे पहुंचेगी और 6:10 बजे रवाना होकर शाम 7:00 बजे हटिया पहुंचेगी।
