Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारी पूरी, 16 को भगवान जाएंगे मौसीबाड़ी

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 03:17 AM (IST)

    जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने रांची में श्री जगन्नाथ रथ मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर व ...और पढ़ें

    जगन्नाथपुर में रथ मेला की तैयारी लग रहे झूले।(जागरण)

    जगन्नाथपुर में रथ मेला की तैयारी लग रहे झूले।(जागरण)

    HighLights

    1. रथयात्रा की सभी तैयारियां जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने पूरी कीं।

    2. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और धार्मिक परंपराओं पर ध्यान।

    3. दिवंगत सुरक्षा प्रहरी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता।

    जागरण संवाददाता, रांची। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने श्री जगन्नाथ रथ मेला की तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय ने बताया कि पिछले दो माह के दौरान मंदिर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि रथयात्रा को लेकर समिति ने पूरी व्यवस्था कर ली है। जिला प्रशासन के सहयोग से इस बार भी भव्य रथयात्रा निकलेगी।

    समिति ने श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित एवं नियमित व्यवस्था की है। मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग एवं पूजा स्थलों की नियमित साफ-सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।

    श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों की बेहतर व्यवस्था की गई।

    मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया गया।

    मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ की दैनिक पूजा-पाठ, भोग एवं सभी धार्मिक अनुष्ठानों की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं अनुशासित बनाया गया।

    रथमेला के सफल आयोजन को ले जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठकें एवं समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में विभिन्न आवश्यक विकास कार्य प्रारंभ किए गए।

    धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अधिक व्यवस्थित, गरिमामय एवं परंपरानुसार संपन्न कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए।

    मंदिर परिसर में अनुशासन, स्वच्छता एवं सेवा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी एवं समीक्षा की व्यवस्था लागू की गई।

    श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया पवित्र जल

    भगवान श्री जगन्नाथ की पावन स्नान यात्रा के उपरांत महाप्रभु के पवित्र स्नान जल को छोटे-छोटे बोतलों में पैक कर हजारों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान मिला तथा भीड़ प्रबंधन में भी सहायता प्राप्त हुई।

    खबरें और भी

    जगन्नाथपुर मंदिर के दिवंगत सुरक्षा प्रहरी स्वर्गीय बिरसा मुंडा, जिनकी मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान हत्या हो गई थी, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति द्वारा ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता का चेक उनके परिजनों को प्रदान किया गया।

    समिति ने कहा कि यह सहयोग दिवंगत के परिवार के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व के निर्वहन का प्रतीक है। प्रेस वार्ता में सचिव प्रसन्न कुमार, समिति सदस्य कमल ठाकुर एवं गोपाल उपाध्याय ने भी संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें- जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा पर फिर तकरार: गजपति महाराज ने इस्कॉन को लिखा पत्र, परंपराओं का पालन करने की अपील