विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में अब रविवार और छुट्टियों पर रात 8 बजे तक कराएं रेलवे टिकट आरक्षण, पहले दो बजे तक ही मिलती थी सुविधा

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:36 PM (GMT+05:30)

रांची आरक्षण कार्यालय में अब रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर एक पीआरएस काउंटर रात 8 बजे तक खुला रहेगा। यह ...और पढ़ें

रांची आरक्षण कार्यालय का एक पीआरएस काउंटर तीन महीने तक रहेगा खुला।

रांची आरक्षण कार्यालय का एक पीआरएस काउंटर तीन महीने तक रहेगा खुला।

HighLights

  1. रांची आरक्षण कार्यालय में पीआरएस काउंटर का समय बढ़ा।

  2. रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर रात 8 बजे तक खुला।

  3. 15 नवंबर 2026 से तीन महीने के लिए प्रायोगिक सुविधा।

जागरण संवाददाता, रांची। यात्रियों की सुविधा और टिकट आरक्षण की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने रांची आरक्षण कार्यालय के एक यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर के कार्य समय में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

अब रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी रांची आरक्षण कार्यालय का एक पीआरएस काउंटर रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इससे यात्रियों को छुट्टी के दिनों में भी देर शाम तक टिकट आरक्षण कराने की सुविधा मिलेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से यह सुविधा प्रायोगिक आधार पर रविवार, 15 नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी। इसे तीन महीने की अवधि के लिए लागू किया जाएगा। विस्तारित समय की सुविधा निर्धारित तिथि से प्रभावी होगी।

पहले दोपहर दो बजे तक होता था आरक्षण

वर्तमान व्यवस्था के तहत रांची आरक्षण कार्यालय के सभी पीआरएस काउंटर रविवार एवं राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में दोपहर दो बजे तक ही संचालित होते थे। ऐसे में छुट्टी के दिनों में टिकट आरक्षण कराने के लिए यात्रियों के पास सीमित समय उपलब्ध रहता था।

नई व्यवस्था के तहत एक काउंटर का समय छह घंटे बढ़ाया गया है। अब यात्री रविवार एवं राष्ट्रीय अवकाश के दिन रात आठ बजे तक आरक्षण करा सकेंगे। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को आरक्षण संबंधी सेवाओं के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना और टिकट आरक्षण की सुविधा को अधिक सुलभ बनाना है।

यह भी पढ़ें- विंटर पेट्रोलिंग शुरू: रेलवे ट्रैक की सुरक्षा कड़ी, 1 दिसंबर से कोडरमा होकर चलनेवाली अजमेर-सियालदह समेत कई ट्रेनें रद व रीशेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।