Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्जी अधिकारी बनकर NRI कोटे में एडमिशन का झांसा, RIMS के नाम पर करोड़ों की ठगी; रांची दंपती पर केस

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 10:13 AM (IST)

    रांची के सुखदेव नगर थाने में अरुण कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि रिम्स में पीजी एडमिशन के नाम पर उ ...और पढ़ें

    रांची रिम्स में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी पर दंपति पर केस। (फोटो: फाइल)

    रांची रिम्स में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी पर दंपति पर केस। (फोटो: फाइल)

    HighLights

    1. दीवान मिढ़ा से 1 करोड़ रुपये, 995 ग्राम सोना हड़पा।

    2. आरोपी अरुण कुमार (तनवीर अख्तर) और पत्नी पर केस।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची रिम्स में एडमिशन कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। सुखदेव नगर थाना में दीवान मिढ़ा ने रिम्स में एडमिशन के नाम पर अरुण कुमार और उनकी पत्नी पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए केस किया है।

    दीवान मिढा ने पुलिस को बताया है कि अरुण कुमार और उनकी पत्नी ने अपने आप को बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं से संबंधित बताया और मुख्यमंत्री आवास के नाम पर कंबल वितरण के बहाने करीब एक हजार पीस कंबल ले लिए।

    इसके बाद उन्होंने दीवान के परिवार के साथ भरोसा स्थापित किया और उनकी पुत्री का रिम्स रांची में पीजी मैनेजमेंट एनआरआई कोटा में दाखिला कराने का वादा किया। दीवान ने बताया कि उन्होंने रिम्स परिसर में अपने रिश्तेदारों और बैंक के माध्यम से 15 लाख रुपये नकद अरुण कुमार को दिए।

    इसके बाद विभिन्न तिथियों में स्टेट गेस्ट हाउस, रिम्स, सर्किट हाउस और पुराना विधानसभा में बुलाकर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये और 995 ग्राम सोना गबन कर लिया गया। शिकायत में कहा गया कि इन सबका प्रमाण ऑडियो रिकार्डिंग और वाट्सएप चैट के रूप में उनके पास मौजूद है।

    खबरें और भी

    दीवान मिढा की बहन पुष्पा की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें राज अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने के लिए अरुण कुमार से संपर्क किया गया।

    दीवान ने 8.25 लाख रुपये इकट्ठा कर अपनी बहन को तत्काल बैंगलोर भेजा, लेकिन आपरेशन के लिए आवश्यक 60 से 70 लाख रुपये का इंतजाम नहीं हो सका। इस दौरान दीवान ने अपना पुस्तैनी सोना और परिवार के सभी गहने अरुण कुमार और उनकी पत्नी को सौंप दिए।

    झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी 

    अरुण कुमार और उनकी पत्नी ने दीवान मिढा के पुत्र को 20 लाख रुपये नकद दिए और शेष राशि जल्द बैंगलोर में देने का वादा किया, लेकिन उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया। इसके बाद दीवान मिठा ने उनके पास दी गई राशि की वापसी की मांग की, जिस पर अरुण कुमार ने जान से मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी।

    15 मार्च को लोअर बाजार थाना के पुलिस अधिकारियों ने दीवान की गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान स्टेपनी के नीचे नशीला पदार्थ पाया गया। जांच में पता चला कि यह नशीला पदार्थ अरुण कुमार और उनके सहयोगियों ने धोखाधड़ी और फंसाने की नियत से रखा था।

    आरोपित का असली नाम तनवीर अख्तर और उनकी पत्नी का नाम आइशा है। दीवान ने बताया कि अरुण कुमार ने अपनी पहचान छुपाई थी और सरकारी सुरक्षा, पिस्तौल और अन्य सुविधाओं का दिखावा किया।

    दीवान ने पुलिस से अनुरोध किया है कि तनवीर अख्तर (अरुण कुमार) और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके द्वारा गबन किए गए एक करोड़ रुपये और 995 ग्राम सोने की बरामदगी की जाए।