विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में आज थमेगा छात्र आंदोलन: रांची में शाम को निकलेगी 'आभार यात्रा', सरकार को 60 दिन का अल्टीमेटम

By Anuj TiwariEdited By: Rajat Mourya
Updated: Wed, 19 Aug 2026 03:38 PM (GMT+05:30)

रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर 25 जुलाई से जारी छात्र आंदोलन आज शाम समाप्त हो जाएगा। छात्रों ने सरकार को न्यायिक जांच के लिए 60 दिनों का समय दिया है, अन्यथा आंदोलन फिर से शुरू करने की चेतावनी दी है।

जयपाल सिंह स्टेडियम में बने धरना स्थल का टेंट खोला जा रहा है।

जयपाल सिंह स्टेडियम में बने धरना स्थल का टेंट खोला जा रहा है।

HighLights

  1. रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं का छात्र आंदोलन समाप्त।

  2. छात्रों ने सरकार को 60 दिन का समय दिया।

  3. न्यायिक जांच न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, रांची। जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC CGL) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और जांच की मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार को 26वें दिन शाम 4.30 बजे समाप्त हो जाएगा।

छात्र नेता राधे कुमार ने बताया कि आंदोलनकारी छात्रों ने आपसी सहमति से शाम साढ़े चार बजे आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दो अनशनकारी छात्रों का अनशन भी तुड़वाया जाएगा।

छात्र नेता उमेश प्रसाद ने बताया कि अनशन समाप्त कराने के लिए छात्रों ने प्रसिद्ध लोकगायक और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित मुकुंद नायक को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

उनके हाथों दोनों अनशनकारी छात्रों का अनशन तुड़वाया जाएगा। इसके बाद आंदोलन स्थल पर औपचारिक रूप से 26 दिनों से जारी आंदोलन की समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 3.43.28 PM

शाम को निकलेगी आभार यात्रा

आंदोलन समाप्त करने के बाद शाम को छात्रों की ओर से 'आभार यात्रा' निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया जाएगा खास करके छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने उन छात्रों के भविष्य को देखते हुए सारी मांगों को मान लिया है और संबंधित परीक्षाओं को रद कर दिया है।

छात्र नेताओं ने कहा कि आंदोलन को समाप्त किया जा रहा है, लेकिन उनकी जांच की मांग अभी भी बरकरार हैं।

उन्होंने सरकार को 60 दिनों का समय दिया है कि इस अवधि के भीतर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की न्यायिक जांच कराई जाए और छात्रों की प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई की जाए। बताया गया कि न्यायिक जांच के लिए सरकार ने अपनी सहमति दी है।

WhatsApp Image 2026-08-19 at 3.43.29 PM

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 60 दिनों के भीतर न्यायिक जांच की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे। छात्र नेताओं के अनुसार, यह आंदोलन स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं, और सरकार की कार्रवाई पर लगातार नजर रखी जाएगी।

26 दिनों तक चले इस आंदोलन में झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। भूख हड़ताल, सत्याग्रह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों के जरिए छात्रों ने अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया।

बुधवार शाम साढ़े चार बजे आंदोलन की औपचारिक समाप्ति के साथ ही इस लंबे छात्र आंदोलन का पहला चरण पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- रांची में सीजीएल रद करने के खिलाफ सचिवालय परिसर में सफल अभ्यर्थियों का हंगामा, धक्का-मुक्की कर घुसे अंदर

यह भी पढ़ें- JSSC सीजीएल नियुक्ति रद करना एकपक्षीय, नौकरी पानेवाले अभ्यर्थी झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल करेंगे याचिका